दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई सीएनजी

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो यहां पर एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जबकि गुरुग्राम में 95 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के दामों में यह बढ़ोतरी की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से की गई है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बढ़े हुए दाम का लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से गाड़ियों का किराया भी बढ़ सकता है।

cng

नई कीमतें लागू होने के बाद अब दिल्ली में लोगों को सीएनजी 46.60 रुपए प्रति किलोग्राम के दाम से मिलेगी। जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 52.95 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 55.45 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। गौर करने वाली बात है कि सीएनजी के दामों में यह बढ़ोतरी काफी लंबे समय के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार यह बढ़ोतरी तीन जुलाई यानि आज सुबह छह बजे से प्रभावी हो गई है।

बता दें कि उधर पेट्रोल और डीजल के दाम में भी आज बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल के दाम 70.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल का दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+