दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी हुई महंगी, जानिए अब कितने हुए दाम

नई दिल्ली। सीएनजी (कम्प्रेश्ड नेचुरल गैस) के दामों में दिल्ली एनसीआर में 1 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 42 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 43 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं। मंगलवार यानी 2 जून को सुबह छह बजे से सीएनजी 43 रुपए किलो मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें 47.75 से बढ़ाकर 48.75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी हुई महंगी, जानिए अब कितने हुए दाम

वाहनों के लिये सीएनजी और रसोइयों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार को कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी है। सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं हालांकि पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि कीमतों में वृद्धि गैस स्टेशनों को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के अतिरिक्त खर्च के चलते की गई है।

एक दिन पहले ही बढ़े एलपीजी के दाम

एक दिन पहले ही एलपीजी के दामों में भी बढोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपए बढ़ गए हैं। एक जून से यह 593 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 110 रुपए महंगा होकर 1139.50 रुपए पर पहुंच गया है। दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 593 रुपए हो गई है जो 581.50 रुपए थी। कोलकाता में 616.00 रुपए, मुंबई में 590.50 रुपए और चेन्‍नई में 606.50 रुपए हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+