जम्‍मू कश्‍मीर के कठुवा पहुंचे सीएम योगी, बोले- यूपी में गुंडों को उल्‍टा लटकाकर.. मिर्ची का छौंक लगा देते हैं

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुआ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। सीएम योगी ने यहां पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा जम्मू-कश्मीर को इन लोगों ने लावारिस छोड़ दिया था अब हमें अब पिछले 10 वर्षों के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

cm yogi

जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुआ भाजपा उम्‍मीदवार डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी की कानून-व्‍यवस्‍था के बारे में बताते हुए कहा यूपी में कोई गुंडागर्दी करता है तो उसे उल्‍टा लटका देते हैं, अगर कोई नहीं समझता है तो उसके नीचे से मिर्ची का छौंक लगा देते हैं।

7 साल से यूपी में दंगा नहीं हुआ

सीएम योगी ने कठुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा पिछले सात सालों में उत्‍तर प्रदेश में दंगा नहीं हुआ, उन्‍होंने कहा हमे यूपी में कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी ने कहा यूपी में कांवड़ यात्रा अब शांतिपूर्वक होती है। धार्मिक स्‍थलों पर माइक का प्रयोग नहीं होता है।

पाकिस्तान को मालूम है कि लेने के देने पड़ेंगे

सीएम योगी ने कहा आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं आज घुसपैठियों की हिम्‍मत नहीं है कि वो कुछ कर पाए। अगर कोई घटना हो भी जाती है तो पाकिस्‍तान सफाई देता फिरता है कि उसका इसमें हाथ नहीं है क्‍योंकि पाकिस्‍तान को मालूम है कि उसे लेने-देने पड़ेगे।

कश्‍मीरवासियों को रामलला के दर्शन के लिए किया आमंत्रित

सीएम योगी ने कठुआ और जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों को अयोध्‍या में राम लला के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया।इसके साथ ही सीएम योगी ने जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा मैं योद्धाओं की भूमि को नमन करता हूं, माता सुकराला, मां वैष्‍णो देवी और माता त्रिपुर सुंदरी नमन करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+