शकुंतला मिश्रा नेशनल यूनिवर्सिटी में CM योगी ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ये कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने नई शिक्षा प्रणाली के तहत छात्रों को होने वाले फायदे गिनाए। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान सदी ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में जानी जाएगी और इसके तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगी। पहला परंपरागत ज्ञान। दूसरा इनोवेशन (नवाचार) और स्टार्टअप जिसे आप शोध भी कहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इन तीनों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से समाज और देश को भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के लिए अवसर देगी। इसके लिए जितने भी शैक्षणिक संस्थान हैं, उन्हें खुद को तैयार करना होगा।

yogi adityanath

सीएम योगी ने अटली जी की मूर्ति का भी किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण भी किया। साथ ही विश्वविद्यालय में नए विभागों की रचना और उसके अनुरूप बने इंफ्रास्ट्रक्चर का लोकार्पण भी हुआ। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम लोग अक्सर क्या देखते थे कि छात्र कोई पक्ष लेकर अपने फाइनल ईयर में जाता था, तो उसे प्रोजेक्ट का कार्य दिया जाता था, लेकिन वह प्रोजेक्ट उससे आगे भावी जीवन में किस रूप में उपयोगी बन सकता है, उससे जोड़ने का कभी प्रयास नहीं किया गया।

कोरोना काल में 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को पेंशन देने का काम किया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में हम सबसे बड़ी आपदा से जूझ रहे हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में भी एक साथ 10 लाख 68 हजार दिव्यांगों को पेंशन देने के अलावा उनके अकाउंट में एक हजार रुपए की धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से भेजी है। दिव्यांगों के कल्याण के लिए शासकीय सेवाओं में जो पहले उनकी कैटेगरी कम थी, उसे बढ़ाने का प्रयास भी प्रधानमंत्री ने किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारी स्वदेशी आत्मनिर्भरता और स्वालंबन पर आधारित है।

दिव्यांग शब्द के लिए सीएम ने पीएम का जताया आभार

उन्होंने कहा कि हम आभारी हैं, जिन्होंने विकलांग शब्द में दिव्यांग शब्द जोड़कर, यानि हम सबके अंदर एक दिव्य शक्ति है, जिस दिव्य शक्ति का अहसास इस समाज को होना चाहिए और जब भी उचित अवसर किसी व्यक्ति को मिला है, उसने अपनी दिव्य शक्ति का लोककल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए पूरा अवसर हमें दिया। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकलांग शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द देने और इसके माध्यम से दिव्यांगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+