CM योगी ने यूपी पुलिस को दी चेतावनी, कहा- सुधर जाओ, वर्ना हम सुधार देंगे

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पुलिस को सुधारने का बीड़ा उठाया है। सीएम योगी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षक बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को राज्य की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि, जो पुलिसकर्मी मोटे और अनफिट हैं उन्हें थाना प्रभारी ना बनाया जाए।

लापरवाही कड़ी सजा का कारण बन सकती है

लापरवाही कड़ी सजा का कारण बन सकती है

यूपी में लगातार अपराधिक मामलों की बढ़ती शिकायतों के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएम योगी ने इसी संबंध में रविवार को पुलिस आधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही उनके लिए कड़ी सजा का कारण बन सकती है।

 अनफिट पुलिसकर्मी को थाना प्रभारी ना बनाएं

अनफिट पुलिसकर्मी को थाना प्रभारी ना बनाएं

सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों से कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि, सुधर जाइए, वरना हम सुधार देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि, वे किसी अनफिट पुलिसकर्मी को थाना प्रभारी ना बनाएं। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ को कम किया जाए और लंम्बित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।

गोरखपुर के एक अधिकारी को भेजा सेवानिवृति पर

गोरखपुर के एक अधिकारी को भेजा सेवानिवृति पर

इस बैठक में सीएम योगी ने राज्य के कई शहरों से लगातार आ रही जाम की समस्या को भी उठाया। सीएम योगी ने कहा कि यातायात की भी बहुत शिकायतें आ रही हैं। सीएम योगी ने वाहन चालकों से धन उगाही करने के आरोपी गोरखपुर के यातायात सर्कल अधिकारी (सीओ) संतोष सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया है। सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधी को कानून का भय हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+