CM योगी का केजरीवाल पर निशाना, कहा- कोरोना काल में दिल्ली से बेहतर काम यूपी में हुआ

लखनऊ। Yogi Adityanath attack on Arvind Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जब से यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तब से वो यूपी की राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी आम आदमी पार्टी (Aam Admir Party) पर निशाना साधा है। बुधवार को सीएम योगी ने कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तुलना कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता समागम 2020 के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।

yogi adityanath

Recommended Video

    UP Assembly Elections 2022: UP के स्कूलों की हालत को लेकर BJP और AAP में जुबानी जंग | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना की रोकथाम के लिए दिल्ली से अच्छा काम किया- योगी

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है और दिल्ली की आबादी 1.75 करोड़ है, फिर भी कोरोना की रोकथाम के लिए हमने जो काम किया है वो दिल्ली सरकार नहीं कर पाई है। योगी ने कहा कि दिल्ली के मुकाबले हमारा काम बेहतर रहा है। योगी ने कहा कि यूपी में 8000 मौतें हुई हैं और दिल्ली में 10000 लोग मौत के घाट उतर चुके हैं।

    सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है यूपी- योगी

    सीएम योगी ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के मामले में यूपी ने दिल्ली के मुकाबले बेहतर काम किया है। दो महीने पहले राज्य में 68,000 सक्रिय मामले थे और अब यह 18,000 से कम है। यूपी सबसे अधिक टेस्टिंग करने वाला राज्य है, हमारे पास सबसे कम सकारात्मकता दर और सबसे कम मृत्यु दर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+