राजस्थान: चुनावी झटके के बाद रिपोर्ट कार्ड सुधारने में जुटी सीएम वसुंधरा राजे, ली अधिकारियों की क्लास

जयपुर। राजस्थान में भाजपा को उपचुनावों में मिली हार से मुख्यमंत्री बौखला गईं हैं। सीएम वसुंधरा राजे अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने के लिए अटके पड़े कामों को विधानसभा चुनावों से पहले पूरा करना चाहतीं हैं। चुनाव में लगे झटके के बाद वसुंधरा राजे ने 47 किलोमीटर रिंग रोड को 6 महीनों के अंदर पूरा करने का फरमान सुनाया है। सूत्रों के मुताबिक, वसुंधरा राजे सिंधिया 980 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट को मात्र 6 महीनों में पूरा होते देखना चाहती हैं।

जिलाधिकारी फील्ड में क्या कर रहे हैं, कुछ पता नहीं चल रहा है

जिलाधिकारी फील्ड में क्या कर रहे हैं, कुछ पता नहीं चल रहा है

बजट घोषणाओं को लागू करने के एक्शन प्लान व फ्लैगशिप योजनाओं का रिव्यू करने के लिए रविवार को मुख्य सचिव एनसी गोयल और उनके बाद सीएम वसुंधरा राजे ने कलेक्टर्स, संभागीय आयुक्त व विभागों के सचिवों की बैठक ली। भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, राजे ने कहा कि जिलाधिकारी फील्ड में क्या कर रहे हैं, कुछ पता नहीं चल रहा। फील्ड में सब अच्छा बताया जा रहा था, लेकिन स्थिति उलट निकलेगी। नतीजों के बाद सिंधिया ने कहा था कि यह परिणाम उनके लिए वेक-अप कॉल की तरह हैं। उन्होंने कहा बीजेपी की मीटिंग में कहा था, ‘हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इतना विकास करने के बाद भी ऐसा परिणाम क्यों आया।'

 जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की आंख एवं कान कहा जाता है

जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की आंख एवं कान कहा जाता है

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे सर्विस डिलीवरी बेहतर बनाने और क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत करें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की आंख एवं कान कहा जाता है, इसलिए जरूरी है कि वे जिलों का लगातार दौरा करें और आमजन से जुड़ी योजनाओं का फीडबैक लें। राजस्व मामलों के निस्तारण पर फोकस किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए कलेक्टर अभी से ही योजना बनाकर काम शुरू कर दें।

उपचुनावों में बुरी तरह हारी थी वसुंधरा राजे

उपचुनावों में बुरी तरह हारी थी वसुंधरा राजे

बता दें कि हाल ही में राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधान सभा की सीट पर उपचुनाव हुए थे। इन चुनावों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी, क्योंकि तीनों ही सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। अलवर संसदीय सीट से बीजेपी के जसवंत सिंह यादव को कांग्रेस उम्‍मीदवार करण सिंह यादव ने 1,56,319 वोट से हराया था, तो वहीं अजमेर संसदीय सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने जीत हासिल की। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक धाकड़ ने 12,976 वोटों से जीत हासिल करते हुए बीजेपी के शक्ति सिंह को हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+