क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? के सवाल पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे, दिया ये जवाब
Recommended Video
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कई नीतिगत फैसलों का ऐलान किया। इसी दौरान मीडिया ने जब उद्धव ठाकरे से सवाल पूछा कि, क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? जिस पर वह भड़क गए। हालांकि उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया। साथ ही पत्रकार को संविधान पढ़ने की सलाह भी दी।

गुरुवार देर रात हुए ठाकरे सरकार की हुई पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम उद्धव ने पत्रकारों को कई फैसलों की जानकारी दी। जिसके बाद पत्रकार ने उनसे महा विकास अघाड़ी के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में 'सेक्युलर' शब्द का इस्तेमाल करने पर सवाल पूछा गया। क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? जिस पर वह भड़क गए। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, सेक्युलर का मतलब क्या है?संविधान में जो कुछ लिखा है, वही सेक्युलर है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी उद्धव ठाकरे की ओर से जवाब दिया।
कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये सरकार आम जनता के लिए काम करेगी। जनता का आशीर्वाद बना रहना चाहिए।उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले को संवारने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा। बैठक में सीएम के साथ शपथ लेने वाले 6 मंत्रियों के साथ एनसीपी नेता अजित पवार और आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि असमय बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश के किसानों की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा, 'ऐसे में उनके लिए छोटी-मोटी घोषणाएं करने से कुछ नहीं होगा। मैंने किसानों की बेहतरी के लिए अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी है कि उनकी स्थिति को और बेहतर करने के लिए क्या किया जा सकता है। एक-दो दिन में इस पर कोई ऐलान होगा।'
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications