सिद्धारमैया के निशाने पर आए PM, कहा- 'मोदी असलीआदमी है...जो इस पूरे खेल के पीछे हैं'

बेंगलुरु। कर्नाटक का सियासी संग्राम लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस -बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जहां एक ओर बीएस येदुरप्पा ने आज मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली तो वहीं कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस दावा कर रही है कि बीजेपी की अल्पमत की सरकार है उनके पास 118 विधायकों का समर्थन हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि , मोदी मुख्य आदमी है........ जो इस पूरे खेल के पीछे हैं।

बीजेपी के पास बहुमत नहीं

बीजेपी के पास बहुमत नहीं

इंडिया टुडे से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि, कर्नाटक की राजनीति में जो भी घटनाक्रम चल रहा है उसके पीछे मोदी का प्रुमख हाथ हैं। उन्होंने यह बात दोहराते हए कहा कि बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या नहीं हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि, 'हम असुरक्षित नहीं हैं, कांग्रेस और जेडी (एस) के पास साबित करने के लिए जरुरी संख्या है, बीजेपी के पास नहीं है। मैं राज्यपाल के फैसले की निंदा करता हूं।' यहीं उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि, सभी 118 विधायक विधानसभा में उपस्थित होंगे।

जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं तो हत्या किसकी होगी

जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं तो हत्या किसकी होगी

वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीएस येदुरप्पा ने शपथ ले ली है लेकिन बहुमत साबित करना उनके लिए मुश्किल है। राज्यपाल को उन्हें बुलाना चाहिए था जिनके पास सबसे अधिक नंबर थे। तब ऐसा होता है तब लोग कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो गई लेकिन जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं तो हत्या किसकी होगी।

बीजेपी विधायकों को डरा रही है

बीजेपी विधायकों को डरा रही है

वहीं जेडीएस चीफ एचडी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी सरकार केंद्रीय संस्थानों का गलत प्रयोग कर रही है। मुझे पता है वे विधायकों को डरा रहे हैं। आनंद सिंह ने बताया कि वे ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका एक केस ईडी में है और वे उन्हें बर्बाद कर देंगे। मुझे माफ करिएगा लेकिन मुझे अपने को बचाना है। कांग्रेस के दूसरे विधायक जिन्होंने आनंद से बात की उन्होंने मुझे बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+