बर्ड फ्लू पर CM शिवराज सिंह चौहान का बयान, हमने राज्य में पोल्ट्री फर्मों को कर दिया है बंद
नई दिल्ली। Bird flu in Madhya pradesh कोरोना महामारी के दौर में देश के अंदर बर्ड फ्लू ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। बर्ड फ्लू का गहराता संकट केंद्र और राज्यों की सरकारों के लिए नई चुनौती साबित हो रहा है। बुधवार को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर पक्षियों की संदिग्ध मौत पर नजर रखने को कहा था। इस एडवाइजरी के बाद राज्य सरकारों ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में मुर्गी पालन व्यवसाय को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

चिकन की सप्लाई पर लगी रोक
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम बर्ड फ्लू पर नजर रखे हुए हैं। हमने दक्षिणी राज्यों से लेकर एमपी तक में अगले 10 दिनों तक चिकन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। हम सावधानी बरत रहे हैं। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अधिकारियों के संग एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई थी, जिसमें ये फैसला लिया गया था।
आम लोगों के सुझाव से इस बार बनेगा बजट- शिवराज सिंह चौहान
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। यहां एक सब्जी बेचने वाली महिला के घर अचानक पहुंचकर खाना भी खाया। इंदौर में ही मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार ये तय किया है कि इस बार का बजट मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी अकेले नहीं बनाएंगे, बल्कि इस बार लोगों से, विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों से ये आग्रह करता हूं कि वो बजट के लिए अपने सुझाव मुझे भेजें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इनके सुझावों को ध्यान में रखकर ही इस बार बजट तैयार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications