अब कैसी है दिल्ली CM रेखा गुप्ता की तबीयत? आरोपी को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे, हर कदम की रची साजिश

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि अब उनकी तबीयत कैसी है, क्या वो काम कर रही हैं या नहीं, ऐसे दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। कपिल मिश्रा ने 21 अगस्त को सुबह एक्स पोस्ट में रेखा गुप्ता को लेकर कहा कि रेखा गुप्ता को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उन्हें अभी आराम की जरूरत है।

कपिल मिश्रा ने लिखा, ''हमला होने के बाद भी रेखा गुप्ता ने कल शाम भी काम किया था। वह फाइलें देख रही हैं। वह सभी सरकारी काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री ही सभी सरकारी काम कर रही हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले से ही तस्करी से लेकर शराब की आपूर्ति और हत्या के प्रयास तक के 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिस तरह से वह यहां आया, वह किसी पेशेवर अपराधी जैसा लग रहा था, यह एक पेशेवर हमला लग रहा है, लेकिन हम पुलिस जांच का इंतजार कर रहे हैं।"

Delhi CM Rekha Gupta

🔴 आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया को लेकर हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को शक है कि यह हमला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, पहली बार दिल्ली आया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर उसकी गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई है। राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अभी पुलिस उन चार दोस्तों या परिचितों की भी जांच कर रही है, जिनसे आरोपी ने हाल के दिनों में फोन, मैसेज और मुलाकात के जरिए संपर्क किया था। साथ ही उसकी मनोवैज्ञानिक जांच भी कराई जाएगी, क्योंकि परिवार ने बताया है कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। हाल ही में उसने ब्लेड से अपने सिर पर भी चोट पहुंचाई थी।

🔴 राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के दिल्ली आने का सफर

  • 17 अगस्त को सकरिया राजकोट से अहमदाबाद ट्रेन से पहुंचा।
  • अहमदाबाद से वह इंदौर-गांधीनगर एक्सप्रेस से उज्जैन गया और वहां महाकाल, काल भैरव और महालक्ष्मी मंदिरों में दर्शन किए।
  • 18 अगस्त की शाम उसने इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस पकड़ी और 19 अगस्त सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा।
  • स्टेशन से वह करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर गया और हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुआ। वहीं उसने सीएम आवास का पता और रास्ता भी पूछा।

🔴 सीएम आवास तक पहुंचने की कोशिश

  • करोल बाग से मेट्रो द्वारा शालीमार बाग पहुंचा और ऑटो से मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।
  • उसने रेखा गुप्ता से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि सीएम बुधवार को जनता दरबार (जन सुनवाई) में मिलती हैं।
  • इसके बाद वह मेट्रो से कश्मीरी गेट पहुंचा और वहां से सिविल लाइंस स्थित गुजराती धर्मशाला में रात बिताई।
  • बुधवार (20 अगस्त) सुबह 8 बजे वह दोबारा सीएम आवास पहुंचा।

🔴 'बंदरों के प्रति प्रेम के कारण गया था अयोध्या'

राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के अयोध्या गया था। उसने पुलिस को बताया कि उसका यह दौरा बंदरों के प्रति प्रेम के कारण था।

सुत्रों के मुताबिक सकरिया ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर से बंदरों को हटाने का अभियान चलाया था। इसी वजह से वह राजकोट से अयोध्या पहुंचा, जहां उसने मंदिर में पूजा-अर्चना की और बंदरों को भोजन कराया।

🔴 'सीएम आवास के बाहर अनशन पर बैठने वाला था'

सकरिया का दावा है कि वह सीएम आवास के बाहर अनशन पर बैठने वाला था, लेकिन पुलिस उसके इस बयान को गंभीरता से नहीं ले रही। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अक्सर कुत्तों से जुड़ी क्रूरता वाले वीडियो देखता था। उसने एक वीडियो देखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि सीएम गुप्ता 3 लाख कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट करने वाली हैं।

सीसीटीवी फुटेज में वह मंगलवार (19 अगस्त) को सीएम आवास के बाहर रेकी करता दिखा। फुटेज में वह एक रिक्शा चालक से बात करते हुए बार-बार आवास की ओर देखता नजर आया। इसके बाद उसने फोन पर बातचीत की, फिर मोबाइल पर कुछ टाइप किया और सीएम आवास व आसपास का वीडियो भी बनाया। फिलहाल पुलिस इस हमले के असली मकसद और आरोपी के पीछे की साजिश की परतें खोलने में जुटी है।

🔴 रेखा गुप्ता को हमले के अगले दिन मिली Z-श्रेणी की CRPF सुरक्षा, कमांडो तैनात

रेखा गुप्ता की सुरक्षा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने हाथों में ले ली है। उन्हें Z-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह फैसला हमले के एक दिन बाद लिया गया है, जो बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हुआ था।

CRPF फिलहाल देश के कई वीवीआईपी नेताओं को सुरक्षा प्रदान करती है, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गांधी परिवार के सदस्य शामिल हैं। इन्हें Z या Z-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है।

कैसे बदली सुरक्षा व्यवस्था?

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस से CRPF को सुरक्षा जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी और कुछ घंटों में यह पूरी तरह से लागू हो गई।

अब दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास की बाहरी परिधि की सुरक्षा संभालेगी। जबकि CRPF कमांडो उनकी निजी सुरक्षा और क्षेत्र-विशिष्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेखा गुप्ता की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+