BJP की ओर से सीट बंटवारे को लेकर 3-4 हफ्ते में आएगा प्रस्ताव: नीतीश कुमार

पटना। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी में काफी समय टकराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके बाद पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर 3-4 सप्ताह में भाजपा की ओर से प्रस्ताव आएगा। यहीं उन्होंने कहा कि बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा देने की उनकी मांग जारी रहेगी।

 बंद कमरे में हुई बातचीत कैसे बाहर आ सकती है

बंद कमरे में हुई बातचीत कैसे बाहर आ सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में दोनों दल मिलकर सरकार चला रहे हैं. भाजपाध्यक्ष अमित शाह से मिलना और साथ में नाश्ता व भोजन सामान्य बात है। नीतीश कुमार से जब अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के दौरान सीट शेयरिंग को लेकर हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बंद कमरे में हुई बातचीत कैसे बाहर आ सकती है। बात देश और राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर हुई। लोकसभा चुनाव से जुड़ी भी सारी बातें चार-पांच हफ्तों में फाइनल हो जायेगी।

राज्य के सभी दलों ने बिहार के लिए विशेष स्थिति की मांग का समर्थन किया

राज्य के सभी दलों ने बिहार के लिए विशेष स्थिति की मांग का समर्थन किया

जेडीयू चीफ ने कहा कि, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सभी पार्टियां समर्थन कर रहीं हैं। राज्य के सभी दलों ने बिहार के लिए विशेष स्थिति की मांग का समर्थन किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि, हम अपनी मांगों को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास राज्य को स्पेशल स्टेटस दिलाने के लिए पुख्ता तर्क हैं। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पिछले सप्ताह राष्ट्रपति भवन में अशोक चौधरी की अध्यक्षता में जनता दल (यूनाइटेड) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है।

 बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं

सीटों को लेकर चल रही संभावनाओं पर नीतीश कुमार के इस बयान के बाद विराम लग जाएगा कि आख़िर भाजपा बिहार में कब अन्य सहयोगियों के साथ सीटों की संख्या साझा करेगी और इस बारे में सबको बताएगी। बता दें कि बिहार में एनडीए में शामिल दलों में जेडीयू और बीजेपी के अलावा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी और उपेंद्र कुशवाह का दल आरएलएसपी जैसी छोटी पार्टियां भी शामिल हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+