श्री परिक्रमा के उद्घाटन के बाद जगन्नाथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे सीएम नवीन पटनायक
श्री मंदिर परिक्रमा प्रोजेक्ट को हाल ही में संपन्न किया गया है और इसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया था। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री खुद पुरी श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
यहां पहुंचकर उन्होंने इस प्रोजेक्ट का दौरा किया और श्रद्धालुओं के लिए यहा उपलब्ध सेवाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ यहां 5टी के चेयरमैन वीके पांडियन भी थे। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री माटी टोला हेलीपैड पहुंचे, यहां पर मुख्यमंत्री का डीएम समर्थ वर्मा और एसपी कंवर विशाल सिंह ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री जगन्नाथ बल्लभ पिलग्रिम सेंटर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिंह द्वार पहुंचे। इसके बाद पतित पबन का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे और यहां दर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों की समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ देर तक मंदिर के दक्षिणी प्रवेश द्वार और पश्चिमी कोने के पास घूमते रहे और गलियारों में व्यवस्था को देखा। इस दौरान सीएम ने श्रीमंदिर परिक्रमा मार्ग प्रदक्षिणा भी की। मुख्यमंत्री को इस दौरान सेवकों ने खंडुआ पाटा भेंट किया और लौटते वक्त पुजारियों ने मुख्यमंत्री को एक फोटो भी भेंट की।
बता दें कि श्रीमंदिर परिक्रमा मार्ग कलिंगन कला और वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है, यहां रास्ते में सुंदर फूलों के बगीचे, मठ और मंदिर हैं। यहां जब भी कोई भक्त आता है तो इसके आस पास बैठता है, जहां उसे दिव्य अनुभव होता है। मंदिर के चारो ओर 75 मीटर चौड़ी परिक्रमा परियोजना है जोकि हर किसी मन मोह लेती है। इस परियोजना का 17 जनवरी को उद्घाटन हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications