पुरी में सीएम नवीन पटनायक ने ओडिया यूनिवर्सिटी के कैंपस का किया उद्घाटन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी जिले के सत्यबाड़ी में ओडिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। हाल ही में बनी इस बिल्डिंग के नए कैंपस का उद्घाटन करते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को ओडिया संस्कृति, जीवनशैली और परंपरा पर आधारित गुणवत्तापूर्ण साहित्य के निर्माण को प्रोत्साहित करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि ओडिया जाति गौरवशाली समय से गुजर रही है। ओडिया विश्वविद्यालय परिसर का आज उद्घाटन किया गया और समलेई परियोजना 27 जनवरी को समर्पित की जाएगी। वहीं पहली बिस्वा ओडिया भासा सम्मिलनी का भी 3 फरवरी को आयोजन किया जा रहा है। ओडिया जाति के लिए एक गौरवशाली समय है।

naveen patnaik

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्यबाड़ी ओडिया पुनर्जागरण की सीट है। उत्कलमणि गोपबंधु दास ने इस भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया था। आदि कवि सरला दास को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने प्रदेश के लिए भाषाई लड़ाई लड़ी। सीएम ने कहा कि भाषा किसी जाति की पहचान होती है, ऐसे में जब इसका विस्तार होता है तो वह जाति और समृद्ध होती है।

ओडिशा को भाषा के आधार पर बनाया गया था और देश का यह पहला राज्य है जिसे भाषा के आधार पर बनाया गया। उड़िया भाषा काफी प्राचीन भाषा है और इसे शास्त्रीय दर्जा प्राप्त है। भाषा में कई महान साहित्यिक रचनाएं रची गई हैं, जिसे पूरी दुनिया में फैलाने के लिए कोशिश की जानी चाहिए। युवाओं में उड़िया भाषा के प्रति रुचि पैदा की जानी चाहिए। सोशल मीडिया में भी इसका उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए। भाषा को और समृद्ध करने के लिए इस पर और अधिक शोध होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+