CM ममता का वीडियो संदेश- जल्द लौटूंगी, जरूरत पड़ी तो व्हीलचेयर पर करूंगी रैली

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार शाम कथित रूप से कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हादसे में टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता को काफी चोटें आईं जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को ममता बनर्जी ने अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों को अपनी सेहत की जानकारी दी और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Hospital से Mamata Banerjee ने जारी किया वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    CM Mamta Banerjee released video from the hospital, how is the condition

    अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह कुछ ऐसा ना करें जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा अपने वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा कि वह ठीक होते ही चुनाव के लिए व्हीलचेयर पर कैंपेन करेंगी। अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बंगाल की सीएम ने कहा, मेरे सिर में काफी दर्ज है, बीते दिन मैं लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी, तभी उनके पैर में चोट लग गई।

    वीडियो में देखा जा सकता कि सीएम ममता बनर्जी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं, उनके बाएं पैर में प्लास्टर बंधा हुआ है। बंगाली में बोलते हुए ममता बनर्जी कहती हैं, मुझे हाथ, पैर और लिगामेंट में चोटें लगी हैं। 'मैं कार के पास खड़ी थी जब मुझे कल धक्का दिया गया था। मैं जल्द ही कोलकाता से रवाना हो जाऊंगी।' बता दें कि बुधवार को घायल अवस्था में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया था कि यह हमला जान बूझकर कराया गया है, यह एक राजनीतिक साजिश है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ने इस हमले को ममता बनर्जी का ही 'सियासी पाखंड' बताया है।

    यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर हमले को लेकर चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी, कहा- बीजेपी MP ने पहले ही लिख दिया था- कुछ होने वाला है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+