'ईद पर वादा है, जान दे दूंगी लेकिन देश नहीं बंटने दूंगी', CM ममता बनर्जी ने क्यों और किसके लिए कहा ऐसा?

Mamata Banerjee On Eid 2023: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे थे। जहां लोगों ने ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की।

Mamata Banerjee On Eid 2023

Mamata Banerjee On Eid 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ''हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम देश के टुकड़े नहीं करना चाहते। जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, मैं आज ईद पर वादा करती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन मैं देश को बांटने नहीं दूंगी।''

ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार (22 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे थे। इसी मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, ''मैं इस "गद्दार पार्टी" के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। मैं उनके आगे कभी नहीं झुकने वाली हूं। एक "गद्दार पार्टी" जिसके साथ मुझे लड़ना है, मुझे एजेंसियों से भी लड़ना है- मैं उनसे लड़ती हूं क्योंकि मेरे पास ऐसा करने की हिम्मत है। लेकिन मैं झुकने के लिए तैयार नहीं हूं।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर राज्य में मुस्लिम वोटों को विभाजित करने का भी आरोप लगाया। सीएम ममता ने कहा, ''कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि वे मुस्लिम वोटों को बांट देंगे। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की हिम्मत नहीं है। यह मेरा आज आपसे वादा है। चुनाव में एक साल बचे हैं। देखें कि कौन निर्वाचित होगा और कौन नहीं।''

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'लोकतंत्र चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा। आज संविधान बदला जा रहा है, इतिहास बदला जा रहा है। वे एनआरसी लाए हैं, मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी।"

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ''अल्लाह से दुआ कीजिए आप लोग, इस हिम्मत-दादागिरी रोक दो। कहता हो ठोक दो ठोक दो, क्या ठोक कर ठोक करते हैं, अगर हम साथ आ गए तो आपकी कुर्सी गिर जाएगी। ठोक दो-ठोक दो चला जाएगा। अगले साल जब हम यहां मिलेंगे, तो मैं उस कुर्सी पर बदलाव लाकर ही आऊंगी।''

इस मौके पर टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''न खुदा, न अल्लाह, न भगवान बुरा है, अगर बुरा है तो इंसान में बंटवारा करने वाला शैतान बुरा है। मेरे, आपके रगों में जो खून है उसका मजहब क्या है? उसका मजहब इंसानियत है। जो लोग यहां रहने के लिए सर्टिफिकेट मांगते हैं, मैं उनको कहुंगा कि वह पहले अपना सर्टिफिकेट दिखाएं फिर देशवासियों से सर्टिफिकेट मांगें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+