Karnataka budget: बजट पेश करने का यह मेरा पहला अनुभव, मैं इसे चुनौती के तौर पर देखता हूं- कुमारस्वामी

बेंगलुरु। बड़ी मुश्किल से कर्नाटक की सत्ता पाने वाले सीएम एचडी कुमारस्वामी आज अपना पहला बजट पेश करने वाले हैं, आम से लेकर खास तक की निगाहें इस बजट की ओर लगी हैं, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि स्वामी के बजट में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा हो सकती है क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस और जेडीएस ने अपने-अपने घोषणापत्र में इसका ऐलान किया था और सीएम बनने के बाद कुमारस्वामी ने इस बात को दोहराया भी था।

Karnataka budget: क्या किसानों को मिलेगी कर्ज माफी?

इस बजट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर विश्वास जताया है कि सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ करेगी और यहीं से पूरे देश के किसानों के लिए उम्मीद पैदा होगी। तो वहीं इस बारे मे ंसीएम ने कहा कि ये मेरे लिए एक नया अनुभव है, उम्मीद है लोगों को निराशा नहीं होगी, मैं इसे चुनौती के रूप में देखता हूं।

सिद्धारमैया हुए कुमारस्वामी से नाराज

आपको बता दें कि बहुत मुश्किलों से बनी कांग्रेस और जेडीएस की सरकार में लगातार दरार की खबरें आ रही थीं, कहा जा रहा था कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की आपस में बन नहीं रही है।

ये मामला तब और गर्मा गया, जब खबर आई की कर्नाटक की सियासत में एक बड़ी हैसियत रखने वाले पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी कुमारस्वामी से नाराज चल रहे हैं, क्योंकि वो सीएम के नए बजट और पूर्ण कर्ज माफी के फैसले के विरोध में हैं, इसलिए आज के बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

53,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ

गौरतलब है कि एक अनुमान के मुताबकि राज्य में 53,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाना है, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कांग्रेस-जेडीएस सरकार अपना वादा पूरा करती है तो इससे राज्य की राजकोषीय व्यवस्था प्रभावित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+