CM खट्टर ने किया खाप पंचायत का समर्थन, बोले- सगोत्र विवाह को वैज्ञानिकों ने भी बताया गलत

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में खाप पंचायत को लेकर बड़ा बयान दिया। खाप पंचायत की वकालत करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि खाप को बिना वजह ही बदनाम किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सगोत्र विवाह नहीं होना चाहिए यह बात वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है, इसलिए ऐसी शादियां नहीं होनी चाहिए।

CM Khattar supported Khap Panchayat, said Scientists also called Sagotra marriage wrong

सीएम ने आगे कहा कि आज हमारे यहां खाप पंचायत को बिना वजह बदनाम किया जा रहा है। बहुत से ऐसे विरोधाभासी विचार सामने आते रहे हैं लेकिन खाप का एक सूत्र है जो मुझे ध्यान में आ रहा है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक गांव के अंदर, जो कहते हैं सगोत्र विवाह नहीं होना चाहिए। इस बात को वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध किया जा चुका है, साइंटिफिकली ऐसी शादी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि उस गांव में बच्चों को यह शिक्षा दी जाती है कि वह दूसरे गांव के बच्चों को भाई-बहन मानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+