अध्यादेश पर कांग्रेस के समर्थन पर CM केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का किया धन्यवाद, ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश पर कांग्रेस के समर्थन के बाद मल्लिकार्जुन को धन्यवाद कहा है।
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अध्यादेश के खिलाफ उनकी पार्टी का समर्थन करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद कहा।
बेंगलुरु में विपक्ष की विशाल बैठक से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ये प्रतिक्रिया आई है। यहां 20 से अधिक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मुकाबला करने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ खड़े रहने के लिए खड़गे जी को धन्यवाद। यह अध्यादेश भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी है और इसका डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल की ये प्रतिक्रिया उस दौरान आई जब खड़गे ने दिल्ली अध्यादेश का विरोध करने के लिए अपनी पार्टी के रुख के बारे में बात की। और कहा कि ये सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है और एक साथ आना और संविधान को बचाना सभी की जिम्मेदारी है।
खड़गे ने कहा कि ये सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। अगर देश में लोकतंत्र और संविधान को झटका लगता है, तो ये हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर काम करें। कोई भी व्यक्ति देश से बड़ा नहीं है।
आखिर क्या है दिल्ली अध्यादेश पर विवाद
11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को कार्यरत आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण करने की शक्ति दे दी। इसके बाद आप पार्टी ने एक्शन लेते हुए सेवा सचिव आशीष मोरे का तबादला कर दिया। मोरे ने एलजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनका तबादला मंत्री सौरभ भारद्वाज के निजी प्रतिशोध का नतीजा है। इसके बाद बाद 19 मई को केंद्र सरकार ने एलजी को विशेष अधिकार देने और दिल्ली के अदिकारियों के लिए एक अलग सेवा आयोग बनाने के लिए एक अध्यादेश पारित किया। जिसे आम आदमी पार्टी असंवैधानिक बता रही है। वहीं, बीजेपी नेता इस अध्यादेश को दिल्ली की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications