CBI जांच वाले ट्वीट पर बोले CM केजरीवाल- 'हमारे पास छिपाने को कुछ भी नहीं'
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं, उनके पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि जो लोग सार्वजनिक जीवन में रहते हैं उन्हें हर तरह की जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। अरविंद केजरीवाल का यह बयान एक पत्रकार के ट्वीट पर आया है जिसमें यह दावा किया गया था कि आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर दबाव बढ़ गया है।

पत्रकार के दावे पर सीएम ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि ट्वीट में दावा किया गया था कि जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे केजरीवाल सरकार के खिलाफ सीबीआई पर नए सिरे से जांच शुरू करने का दबाव बढ़ गया है। इस ट्वीट पर मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। हमारे काम की सराहना खुद सीएजी ने अपने ऑडिट में की है और सीबीआई ने भी हमें कई मौकों पर क्लीन चिट दी है।
We welcome any kind of scrutiny. We have nothing to hide. CAG has already appreciated our work after its audit. CBI has given us clean chit on multiple occasions. Any new investigations are welcome.
People who r in public life shud always be ready for any scrutiny. https://t.co/Cov70vKXO9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 24, 2019
मनीष सिसोदिया ने किया ये ट्वीट
सीएम ने आगे कहा कि हम आज भी नए सिरे से किसी भी जांच का स्वागत करते हैं, जो लोग सार्वजनिक जीवन जीते हैं उन्हें हमेशा जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। दूसरी तरफ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र हम पर सीबीआई के जरिए निशाना साध रही है। उन्होंने अपने आरोप के पीछे तर्क दिया कि बीजेपी दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में एक और हार का सामना नहीं कर सकती इसलिए डर के माने हमें निशाना बनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, तो इंतजार करते हैं, सुना है कि हार के डर से बीजेपी बौखला गई हैं और सीबीआई के जरिए AAP को हराने की साजिश रच रही है।
तो इंतज़ार करते है- ख़बर है कि चुनाव में हार के डर से बौखलाई बीजेपी अब सीबीआई के ज़रिए आम आदमी पार्टी को हराने की साज़िश रच रही है.
— Manish Sisodia (@msisodia) December 24, 2019
दिल्ली में बच्चा बच्चा बोल रहा है - इस सरकार ने काम ख़ूब किया है. किस किस काम के पीछे सीबीआई लगाओगे. https://t.co/CnWuD2vbbw
भाजपा की हार पर केजरीवाल ने कही ये बात
झारखंड चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को बधाई दी है। केजरीवाल ने भाजपा की हार पर कहा कि झारखंड में आखिरी दो चरणों के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे को जोरशोर से उछाला। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कम से कम झारखंड के लोगों ने तो इसके खिलाफ वोट दिया है। केजरीवाल ने कहा कि लोग काम करनेवालों को वोट देते हैं और भाजपा सरकार ने झारखंड में काम नहीं किया है। भाजपा नेताओं के अंदर अहंकार भर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications