मोदी के रंग में रंगे केजरीवाल, पीएम के संग किया योग
नयी दिल्ली। तमाम सियासी बाधाओं के बाद आज अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। दिल्ली के राजपथ पर रविवार की सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी ने 35000 लोगों के साथ लोग किया। अपने मतभेद भुलाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर पीएम मोदी का साथ दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार सुबह राजपथ पहुंचे और यहां प्रधानमंत्री मोदी और अन्य हजारों लोगों के साथ योग किया। केजरीवाल अपने साथ अपना योगा मैट लेकर राजपथ पर पहुंचे। उन्होंने योग को अच्छी चीज बताया और कहा कि सभी को योग करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ केजरीवाल ने भी लंबे वक्त तक योग का अभ्यास किया। उन्होंने असे तनाव से मुक्ति होने के लिए सबसे करगर उपचार बताया। गौरतलब६ है कि अपने प्रयासों से मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने राजपथ पर योग समारोह को संबोधित करने से बाद करीब 35 हजार लोगों के साथ योग अभ्यास भी किया। इस दौरान कई राजनेता और सेलिब्रिटीज ने भी यहां योगाभ्यास किया।












Click it and Unblock the Notifications