वकीलों पर मेहरबान CM केजरीवाल, 5 लाख का मेडिकल और 10 लाख के जीवन बीमा का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वकीलों को लेकर बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जितने भी वकील हैं जो भी दिल्ली में वोट डालते हैं उन्हें हमारी सरकार 5 लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस देगी। इसके अलावा सभी वकीलों का 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कराया जाएगा। वहीं सीएम में राजधानी के सभी न्यायालयों में ई-लाइब्रेरी और शिशु गृह खोलने की बात भी कही।

Recommended Video

    Delhi के सीएम Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, lawyers और लोगों के लिए गया ये Decision |वनइंडिया हिंदी
    पहले भी की है ऐसी घोषणा

    पहले भी की है ऐसी घोषणा

    गौरतलब है कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है जिसके मद्दे नजर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ने इतनी बड़ी राहत दी हो, इससे पहले उन्होंने दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं का सफर फ्री किया था। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने वकीलों के लिए इतना बड़ा ऐलान किया।

    महिला वकीलों को दी ये सुविधा

    महिला वकीलों को दी ये सुविधा

    मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में वोट देने वाले वकीलों का हम 5 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस कराएंगे साथ ही जितने अन्य वकील है उनका 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट में ई-लाइब्रेरी शुरू करने का ऐलान किया साथ ही महिला वकीलों के लिए अपने नवजात बच्चों को स्तनपान कराने के लिए शिशु गृह खोलने की भी घोषणा की है।

    10 में से 9 दिल्ली वालों को केजरीवाल पसंद

    10 में से 9 दिल्ली वालों को केजरीवाल पसंद

    दिल्ली में किए गए लोकनीति सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना सुनना नहीं चाहते, लेकिन वो आम आदमी पार्टी को भी सत्ता से हटाने के मूड में नहीं हैं। दिल्ली के 2298 लोगों पर किए गए इस सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सर्वे के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर लोग मानते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट के मोर्चे पर बेहतर काम किया है। दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में किए गए इस सर्वे में सामने आया कि हर 10 में से 9 लोग केजरीवाल सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं।

    यह भी पढ़ें: निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका, दोषियों को कभी भी हो सकती है फांसी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+