आंध्र प्रदेश चुनाव से पहले YSRCP में छाया असंतोष, सीएम जगन के ही रेड्डी समुदाय में फैला असंतोष
आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सोशल इंजीनियरिंग से पहले वाईएसआरसीपी में बड़े स्तर पर असंतोष भड़क उठा है। सीएम जगने रेड्डी को उनके अपने छोड़कर प्रतिद्वंद्वी टीडीपी के साथ गठबंधन कर रहे हैं। सीएम जगन का साथ छोड़ने वाले कई नेता और विधायक ऐसे हैं जो उनके कट्टर वफादार हुआ करते थे।

जगन के कुछ कट्टर वफादार तक आंध्र में 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रतिद्वंद्वी टीडीपी के साथ गठबंधन कर रहे हैं। सीएम जगन आगामी चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने की क्षमता का टेस्ट कर रहे है क्योंकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बीच असंतोष से आंध्र प्रदेश चुनावों में क्लीन स्वीप के साथ सत्ता बरकरार रखने की उनकी योजना को झटका लगने का खतरा है।
जगन से असहमत और असंतष्ट होने वालों में सबसे आगे उनके ही रेड्डी समुदाय के कुछ लोग, रेड्डी विधायक और कट्टर वफादार हैं, जैसा कि मंगलागिरी विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी के पार्टी से बाहर होने से देखा गया है।
ऐसे ही अल्ला पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू शासन के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ योद्धा थे और सीएम जगन के कट्टर वफादार थे। दो बार के विधायक ने नायडू, उनके बेटे और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमरावती में आवंटित भूमि, इनर-रिंग रोड डिजाइन घोटाले सहित अन्य मामलों में शिकायत दर्ज की। इन मामलों की जांच सीआईडी कर रही है।
सोमवार को अल्ला ने भी जगन की पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 11 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रभारियों की नई सूची में पिछड़ी जाति के नेता गंजी चिरंजीवी को शामिल किया गया था, जिन्हें वह 2022 में टीडीपी से लाए थे। उनका इस्तीफा मार्च में वाईएसआरसीपी के चार विधायकों के बाहर निकलने के बाद आया है, जिनमें से तीन रेड्डी हैं।
कोटामरेड्डी श्रीधर रेड्डी, अनम रामनारायण रेड्डी और मेकापति चन्द्रशेखर रेड्डी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्काशित कर दिया गया था। परिणति एमएलसी चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के रूप में हुई, जिसके कारण टीडीपी को एक परिषद सीट मिली।
ताड़ीकोंडा का प्रतिनिधित्व करने वाली दलित विधायक वुंडावल्ली श्रीदेवी को भी इसी कारण से निलंबित कर दिया गया था। इन चारों विधायकों ने प्रतिद्वंद्वी टीडीपी के साथ गठबंधन कर लिया है.












Click it and Unblock the Notifications