अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर नाराज चंद्रबाबू नायडू, कहा- पीएम अहंकार से भरे हुए हैं
नई दिल्ली। सदन में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का गुस्सा होना जाहिर है। अविश्वास प्रस्ताव के नतीजे आने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पर अना गुस्सा उतारा और उनकी आलोचना की। उन्होंने पीएम की आलोचना करते हुए कहा कि वो सत्ता का अहंकार से भरे हुए हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री सत्ता के अहंकार से भरे हुए हैं। उन्होंने आंध्रप्रदेश का और आंध्र प्रदेश की जनता का मजाक उड़ाया। उन्होंने पीएम पर विदाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि आंध्रप्रदेश के पांच करोड़ जनता को उम्मीद थी कि केंद्र की सरकार को पछतावा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकारी हैं। उन्होंने सदन में अपने भाषण के जरिए सत्ता का अहंकार दिखाया है। उन्होंने पीएम पर ओछी बातें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने अपनी बातों से आंध्र प्रदेस की जनता का उपहास किया है।


Click it and Unblock the Notifications
