चुनाव से पहले Delhi का सर्वे: 10 में से 9 दिल्ली वालों को अरविंद केजरीवाल पसंद है
दिल्ली के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बड़ा सर्वे सामने आया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में वो फिर से दिल्ली में सरकार बनाएगी। पार्टी का कहना है कि उनकी सरकार ने शिक्षा, पानी, बिजली और मोहल्ला क्लीनिक के जरिए जनहित के कार्य किए हैं और प्रदेश की जनता फिर से केजरीवाल को सीएम के तौर पर देखना चाहती है। वहीं, भाजपा का कहना है कि सीएम केजरीवाल ने केवल विज्ञापनों पर पैसे खर्च किए और दिल्ली के चुनावों में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। कांग्रेस भी अपनी जीत का दावा कर रही है। ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बड़ा सर्वे सामने आया है।
Recommended Video

केजरीवाल को हटाने के मूड में नहीं दिल्लीवासी
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उतरे ये तीन मुख्यमंत्री, कहा- नहीं करेंगे लागू
दिल्ली में किए गए लोकनीति सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना सुनना नहीं चाहते, लेकिन वो आम आदमी पार्टी को भी सत्ता से हटाने के मूड में नहीं हैं। दिल्ली के 2298 लोगों पर किए गए इस सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सर्वे के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर लोग मानते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट के मोर्चे पर बेहतर काम किया है। दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में किए गए इस सर्वे में सामने आया कि हर 10 में से 9 लोग केजरीवाल सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं।

मोदी सरकार से खुश 43 फीसदी लोग
सर्वे में सामने आया कि हर चार में से तीन मतदाता मोदी सरकार से काफी संतुष्ट हैं। हालांकि, 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और दूसरी आर्थिक चिंताएं चुनाव में मुख्य मुद्दे होंगे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले ऐसे लोगों के बीच, मोदी सरकार के प्रदर्शन को लेकर संतुष्टि केवल 43 फीसदी मिली। वहीं दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में से 53 फीसदी लोगों ने अपनी संतुष्टि जताई।

केजरीवाल की लोकप्रियता मोदी की तुलना में ज्यादा
व्यक्तिगत तौर पर अगर लोकप्रियता की बात करें तो दिल्ली के मतदाताओं के बीच नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से लोकप्रिय हैं। सर्वे में शामिल करीब आधे लोगों ने कहा कि वो पीएम मोदी को बहुत पसंद करते हैं, जबकि 30 फीसदी लोगों ने उन्हें केवल पसंद के तौर पर चुना। हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता नरेंद्र मोदी की तुलना में थोड़ी सी ज्यादा है। ऐसा शायद इसलिए भी है कि क्योंकि सर्वे में भाग लेने वाले लोगों को जानकारी थी कि यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली को लेकर है। इसलिए, जब सर्वे में भाग लेने वाले लोगों से पूछा गया, तो 42 फीसदी लोगों ने केजरीवाल को मोदी के ऊपर चुना, और 32 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के ऊपर मोदी को चुना।

आप विधायकों से संतुष्ट दिखे दिल्ली के लोग
इसके अलावा सर्वे में भाग लेने वाले लोग अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों के कामकाज से भी संतुष्ट नजर आए। इससे संकेत मिलते हैं कि आम आदमी पार्टी ने अपने काम, योजनाओं और वादों के आधार पर मतदाताओं के बीच अच्छी साख बनाई है। साथ ही पार्टी को दिल्ली में मतदाताओं के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निरंतर स्वीकार्यता का भी फायदा मिला है। सर्वे में दो तिहाई से ज्यादा लोगों ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल को बहुत पसंद करते हैं। केवल 4 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को नापसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications