कोरोना से जंग में डॉ जोगिंदर चौधरी ने गंवा दी थी जान, सीएम केजरीवाल ने परिवार को दिया 1 करोड़ का चेक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से मरीजों की जान बचाने के लिए देश के कई डॉक्टरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। हाल ही में दिल्ली के डॉ. जोगिंदर चौधरी ने कोरोना संक्रमितों का इलाज करते हुए अपनी जान गंवा दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक दिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

Dr Joginder Chaudhary lost his life in the battle with coronavirus CM Kejriwal gave the family a check of 1 crore

बता दें कि दिल्ली के डॉ. बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में तैनात कोरोना योद्धा डॉ. जोगिंदर चौधरी की हाल ही में कोविड-19 के संक्रमण में आने से मौत हो गई थी। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि दिल्ली सरकार के अस्पताल में तैनात हमारे कोरोना योद्धा डॉ. जोगिंदर चौधरी ने अपनी जान की बाजी लगातार मरीजों की सेवा की। डॉ. जोगिंदर चौधरी को 23 जून को बुखार हुआ और कोरोना जांच कराने के बाद 27 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, एक महीने महामारी से जूझने के बाद 27 जुलाई की रात उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को सीएम केजरीवाल ने डॉ. जोगिंदर चौधरी के परिवारवालों से मिलकर उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। इसकी जानकारी देते हुए सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली सरकार के अस्पताल में तैनात हमारे कोरोना वॉरिअर डॉ. जोगिंदर चौधरी जी ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर मरीज़ों की सेवा की । हाल ही में कोरोना संक्रमण से डॉ चौधरी का निधन हो गया था, आज उनके परिजनों से मिलकर 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी। भविष्य में भी परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे।'

यह भी पढ़ें: धनबादः कोरोना की जांच में देरी होने पर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मारपीट, तीन निलंबित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+