'हर मैच में शानदार प्रदर्शन...' सीएम केजरीवाल ने भारतीय टीम का बढ़ाया हौंसला
IND VS AUS: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में 6 विकेट से विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भले ही भारत को जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले सभी टूर्नामेंट में अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और हौंसला बढ़ाया। उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर ट्वीट लिखा, "भारत भले ही ट्रॉफी जीतने से चूक गया हो, लेकिन विश्व कप में उसका सफर असाधारण से कम नहीं था। उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की और शानदार पारी खेली। हर मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। पूरे टूर्नामेंट में देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारे खिलाड़ियों को बधाई।"
गौरतलब है कि इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसमें एक अच्छी पारी खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications