आज दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश, हिमाचल में Yellow Alert जारी

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में आसमानी बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्के फुल्की बारिश की फुहारें भी पड़ने का अनुमान है, विभाग ने कहा कि आज दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं, यही नहीं राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल में Yellow Alert जारी

हिमाचल में Yellow Alert जारी

लेकिन आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में तो पारा चालीस के पार भी जा सकता है लेकिन यहां धूल भरी आंधी और गर्म हवाएं चल सकती हैं तो वहीं विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 मई को तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसक मतलब होता है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बेहद खराब हो सकता है।

प्री-मॉनसून बारिश में कमी

प्री-मॉनसून बारिश में कमी

देश के कई हिस्सों में कृषि के लिए महत्वपूर्ण समय मार्च से मई महीने तक मॉनसून से पहले की बारिश में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह पता चला है। मौसम विभाग ने एक मार्च से 15 मई तक 75.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो कि सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम है। इस अवधि में सामान्य बारिश 96. 8 मिमी होती है।

छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा

छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा

इस बार मॉनसून थोड़ा लेट है, यह केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा। केरल में मानसून सामान्यत एक जून को पहुंचता है लेकिन इसमें सात दिनों का अंतर रहता है, हालांकि निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन मौसम विभाग ने उसकी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा।

गर्मी चरम स्तर पर

गर्मी चरम स्तर पर

वैसे उत्तर भारत में गर्मी चरम स्तर पर है, सूर्य की बढ़ती तपिश सेे पारा एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही जनजीवन बेहाल होने लगा है। दिन की गर्मी से अब रात में भी राहत नहीं मिल रही है। रात में भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में यह गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी हर एक खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+