VIDEO : हिमाचल में प्राकृतिक आपदा, चंबा में बादल फटा, किन्नौर में Landslide, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश के खांडवा में बादल फटने की सूचना है। चंबा जिले के खांडवा में बादल फटने के अलावा किन्नौर के भावनगर में पहाड़ खिसकने की वीडियो भी सामने आई है। Cloud burst in Khandwa Chamba landslides near Bhawanagar Kinnaur
चंबा / किन्नौर (हिमाचल प्रदेश), 08 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा हुई है। किन्नौर के भावनगर में भूस्खलन हुआ है, जबकि चंबा जिले के खांडवा में बादल फटने की घटना हुई है। भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना के कारण हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कंडावर ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना में एक 15 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पांच से छह घर खाली कराए गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
Recommended Video

बादल फटने से बड़ा नुकसान
चंबा में बादल फटने के कारण कृषि क्षेत्रों के साथ-साथ शेली-कंडावर सीवर पर एक पुल को भी काफी नुकसान हुआ था पहुंचा है। बादल फटने के कारण गुलेल गांव भी प्रभावित हुआ है। चंबा-टेसा रोड जाम हो गया है।

NDRF की टीमें तैनात
घटना के बाद हिमाचल राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी जिले में तैनात किया गया है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त
समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमाचल में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है। राज्य में कई जगहों से भूस्खलन की खबरें भी आ चुकी हैं। बारिश की वजह से पूरे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पहाड़ का मलबा सड़क पर आया
चंबा में बादल फटने के अलावा किन्नौर जिले में भूस्खलन की भी सूचना है। किन्नौर के भावनगर में भूस्खलन के कारण पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरता देखा जा सकता है।
यहां देखें वीडियो
भावनगर में भूस्खलन
भावनगर भूस्खलन के बारे में ANI की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहाड़ का मलबा सड़क पर आने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। सरकार ने रेस्क्यू टीमों को मशीनों की मदद से मलबा हटाने का निर्देश दिया है।
यहां देखें वीडियो
हिमाचल की प्राकृतिक आपदा
गौरतलब है कि चंबा और किन्नौर जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications