जन्माष्टमी मना लौट रहे छात्र को शराबियों ने चोर बताकर पीटा, हालत गंभीर

नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में जन्माष्टमी के दिन मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे किशोर को चोर बताकर कार सवार कुछ शराबियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अशोक विहार के एक बड़े स्कूल में 10वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा छात्र हर किसी के सामने चिल्लाता रहा कि वह चोर नहीं है। लेकिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने चोरी का इतना हल्ला मचा दिया कि छात्र की किसी ने नहीं सुनी। उसे बचाने के बजाय लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Class 10 student was labelled a thief and brutally beaten up in Delhis Burari area

पुलिस के मुताबिक, आदित्य (16) परिवार के साथ गली नंबर-5, वेस्ट संत नगर में रहता है। उसके पिता अरुण कुमार का आरओ का कारोबार है। आदित्य नामी पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को वह अपने परिवार के ही आदर्श, प्रिंस और दोस्त सुजल के साथ पास के ही मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय आदित्य ने एक पेड़ से पत्ता तोड़ दिया। सड़क के दूसरी ओर कार में दो लड़के शराब पी रहे थे। आदित्य के पत्ता तोड़ते ही वह वहां पहुंच गए और उसे चोर बताकर पीटने लगे।

आदर्श पर चोरी का आरोप लगाते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। जब आदर्श खुद को छुड़ा कर भागा तो आदित्य को पकड़ लिया। शराबियों ने चोर चोर का शोर मचाकर आदित्य की पिटाई शुरू कर दी। इतने में आसपास के लोग भी निकल आए। उन लोगों ने बिना कुछ पूछे पीटना शुरू कर दिया। छात्र हाथ जोड़कर चिल्लाता रहा। उसने बताया कि वह स्टूडेंट है। इस दौरान लोग लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण किशोर दो दिन से जिंदगी से जंग लड़ रहा है।पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+