एक ही लड़की से प्यार कर बैठे दो लड़के, पता चला तो एक-दूसरे को आग लगाकर मार डाला

हैदराबाद। तेलंगाना के जग्तियाल कस्बे में एक ही लड़की के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर 10वीं के दो छात्रों के जिंदा जलने की खबर है। तेलंगाना पुलिस के मुतातबिक, दोनों युवक अपनी क्लास की एक ही लड़की से प्यार करते थे। जब दोनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आग लगाकर जान दे दी। रविवार को दोनों एक सुनसान स्थान पर गए और वहां दोनों ने बीयर पी। इसके बाद एक-दूसरे के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बीयर पीकर एक-दूसरे को लगाई आग

बीयर पीकर एक-दूसरे को लगाई आग

पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 16 साल थी और दोनों शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल की ही किसी छात्रा के साथ दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी खबर दोनों को लगी तो उनके बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। रविवार को दोनों एक सुनसान स्थान पर गए और वहां दोनों ने बीयर पी। इसके बाद एक दूसरे के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा। युवक जब आग में जलने से चीख पुकार रहे थे वह वहां गुजरने वाले लोगों ने उनकी चीख पुकार सुनी और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

तीसरे छात्र के होने शक

तीसरे छात्र के होने शक

राहगीरों ने फौरन दोनों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, के. महेंद्र नाम के लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रवि तेजा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रों के परिवार ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर एक और छात्र मौजूद था, जिससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। लोगों का कहना है कि दोनों लड़के क्लास की एक ही लड़की से प्यार कर रहे थे और दोनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो दोनों इस बात से काफी परेशान थे।

घटनास्थल से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन बरामद

घटनास्थल से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन बरामद

जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक जांचकर्ता मृतकों के मोबाइल डेटा को खंगाल रहे हैं। वहीं छात्रों के परिजनों ने किसी गहरी साजिश का आंदेशा जताया है। उनका कहना है कि, घटनास्थल पर एक तीसरा शख्स भी मौजूद था। इन आरोपों के बाद पुलिस खुदकुशी के अलावा अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+