दिल्ली में 3 फ्लैट, लाखों का सोना और भी बहुत कुछ, कितनी संपत्ति के मालिक हैं चीफ जस्टिस संजीव खन्ना
CJI Sanjiv Khanna Net Worth: सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी 33 जजों की संपत्ति का ब्योरा आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना से लेकर न्यायमूर्ति बी आर गवई तक की संपत्ति की जानकारी दी गई है। बी आर गवई 14 मई को सीजेआई का पदभार संभालने वाले हैं।
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के हालिया आरोपों, खास तौर पर जस्टिस यशवंत वर्मा विवाद के बाद, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 1 अप्रैल को फैसला किया था कि जजों की संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 05 मई को ब्यौरा प्रकाशित किया है। हालांकि 12 जजों की संपत्ति अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पहले से प्राप्त जजों की संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया जा रहा है। अन्य जजों की संपत्ति का ब्यौरा मिलने के बाद अपलोड किया जाएगा।

CJI Sanjiv Khanna Assets Details: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीजेआई संजीव खन्ना
🔴 सुप्रीम कोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के मुताबिक सीजेआई संजीव खन्ना के पास 55.75 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक खाते हैं।
🔴 सीजेआई संजीव खन्ना ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में भी 1.06 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा एलआईसी में 29 हजार रुपये का निवेश है। वहीं 14 हजार रुपये का शेयर लिया हुआ है। सामान्य भविष्य निधि (GPF) में 1.77 करोड़ है।
🔴 जमीनी संपत्तियों में सीजेआई संजीव खन्ना के पास दक्षिण दिल्ली में दो बेडरूम का DDA फ्लैट है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चार बेडरूम का फ्लैट है।
🔴 संजीव खन्ना के गुरुग्राम में चार बेडरूम वाले फ्लैट में उनकी 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनकी बेटी के पास बाकी 44 प्रतिशत हिस्सा है। सीजेआई संजीव खन्ना के पास हिमाचल प्रदेश में एक पुश्तैनी घर भी है।
🔴 सीजेआई संजीव खन्ना ने बताया है कि उनके पास 250 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है और उनकी पत्नी के पास 700 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है। उन्होंने कहा है कि ये ज्यादातर सोने-चांदी उन्हें गिफ्ट में मिले हैं।
🔴 सीजेआई संजीव खन्ना के पास एक मारुति कार स्विफ्ट है, जो उन्होंने साल 2015 में खरीदी थी। सीजेआई संजीव खन्ना के पास कोई भी लेनदारी या कर्ज नहीं है।
Justice Bhushan Ramkrishna Gavai Net Worth: कितनी है जस्टिस बीआर गवई की संपत्ति?
🔴 सीजेआई मनोनीत न्यायमूर्ति बीआर गवई के पास बैंक में 19.63 लाख रुपये से अधिक की राशि है। उनके पास महाराष्ट्र के अमरावती में उनके दिवंगत पिता से विरासत में मिला एक घर, मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में अपार्टमेंट और अमरावती और नागपुर में कृषि भूमि है।
🔴 बीआर गवई के पास कुल 42 लाख रुपये का निवेश है और 80 लाख रुपये की चल संपत्ति है। गवई की पत्नी के पास 29.70 लाख रुपये के आभूषण और 61,320 रुपये की नकद जमा राशि है। न्यायमूर्ति गवई 14 मई को सीजेआई का पदभार संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications