CBI-ED के कथित दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट में CJI DY Chandrachud की पीठ में सुनवाई कल
CJI DY Chandrachud की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के मामले पर सुनवाई करेगी। बुधवार को इस मामले पर सुनवाई होगी।

CJI DY Chandrachud की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के आरोप और एजेंसियों की शक्तियों पर सुनवाई करेगी। 14 विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई की अपील के साथ सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि गिरफ्तारी और जमानत की कार्यवाही के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया जाए।
14 विपक्षी दलों की याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि शीर्ष अदालत ने गिरफ्तारी और जमानत की कार्यवाही के लिए दिशानिर्देश स्पष्ट कर रखे हैं। ऐसे में किसी भी कार्रवाई के दौरान केंद्रीय एजेंसियों (सीबीआई-ईडी) को इन गाइडलाइंस को फॉलो करने का निर्देश दिया जाए। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से कई विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद ये याचिका दायर की गई है।
Recommended Video
किन दलों ने याचिका दायर की
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले 14 राजनीतिक दलों में कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी, बीआरएस, तृणमूल कांग्रेस, आप, एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी), जेएमएम, जेडी (यू), सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं।
जनता के बीच अपनी जमीनी उपस्थिति देते हुए, याचिका में विपक्षी दलों ने कहा है कि इन 14 राजनीतिक दलों ने मिलकर पिछले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों का 45.19 प्रतिशत और 2019 के आम चुनावों में डाले गए वोटों का 42.5 प्रतिशत मतदान किया। याचिका दायर करने वाली पार्टियों का तर्क है कि 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता पर काबिज हैं।










Click it and Unblock the Notifications