महाभियोग नोटिस खारिज होने तक न्यायिक कार्यों से दूर रहें चीफ जस्टिस- कांग्रेस

नई दिल्लीः कांग्रेस ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रस्ताव दिया है। महाभियोग के प्रस्ताव के बाद कांग्रेस ने अपील की है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) को महाभियोग पर फैसला होने तक खुद को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से दूर रखना चाहिए। बता दें, शुक्रवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौपा था।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बचाव में आ गई है। भाजपा चीफ जस्टिस के पद के साथ समझौता कर रही है और न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचा रही है।'

कांग्रेस ने दिया ये बयान

कांग्रेस ने दिया ये बयान

इस मामले पर रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि "चीफ जस्टिस को खुद कहना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी उनके ऑफिस पर राजनीति ना करे। चीफ जस्टिस का ताल्लुक किसी भी पार्टी से नहीं होता। भाजपा के सांसद और मंत्री उनका बचाव क्यों कर रहे हैं? देश के चीफ जस्टिस को किसी भी तरह के संदेह से परे होना चाहिए। अगर दीपक मिश्रा का कामकाज संदेह में घिरा है, तो उन्हें खुद को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से दूर रखना चाहिए।'

कांग्रेस ने चीफ जस्टिस को दिया सुझाव

कांग्रेस ने चीफ जस्टिस को दिया सुझाव

भाजपा को सुझाव देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि, 'हमने ये उनके विवेक पर छोड़ा है। क्या उन्हें खुद को जांच के सुपुर्द करना चाहिए ताकि सीजेआई का दफ्तर और उनकी खुद की ईमानदारी स्पष्ट हो सके। इससे ये निश्चित होगा कि न्यायिक व्यवस्था का सही तरह से पालन किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+