जम्मू कश्मीर: पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग, 1 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे से सटे झज्जर कोट्ली पर पुलिस नाके को कुछ आतंकियों ने निशाना बनाया है, जिसमें में एक नागरिक के घायल होने की खबर है। गोलीबीर में घायल हुए शख्स का नाम गणेश दास बताया जा रहा है, जो सेरिकल्चर डिपार्टमेंट में काम करता था। उसे जम्मू के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध आतंकवादी एक ट्रक में बैठकर जा रहे थे, लेकिन जब पुलिस नाके पर चेकिंग के लिए उन्हें रोका गया, तो उन्होंने ओपन फायरिंग कर दी। उसके बाद वे उधमपुर की ओर भाग निकले।

जम्मू के एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है और तीन लोग समेत एक ड्राइवर व क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक में से एक रायफल भी बरामद हुई है।
बता दें कि इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सटे सुंजवान मिलिट्री स्टेशन को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमे 5 जवान समेत आधे दर्जन लोगों की मौत हुई थी। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में जम्मू में आतंकी गतिविधियों में तेजी से वृद्धी देखने को मिली है। सोमवार से पुलिस और सुरक्षा बलों ने लैम्बरी और भाजपा राज्य अध्यक्ष रविंदर रैना के घर के आस-पास के इलाकों में एक बड़ा ऑपरेशन किया है।
यह भी पढ़ें: 35ए पर विरोध के बाद जम्मू कश्मीर में टाले जा सकते हैं पंचायत चुनाव: सूत्र












Click it and Unblock the Notifications