Delhi Airport पर भीड़ से मिलेगी मुक्ति, सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान
Delhi International Airport दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए उड्डयन मंत्रालय ने 4 प्वाइंट एक्शन प्लान तैयार किया है।

Delhi International Airport: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 (टी3) यात्रियों के लिए किसी यातना से कम नहीं है। क्योंकि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) के T3 पर लंबी कतारों से पैंसेंजर खौफ खा रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को टिकट काउंटर से लेकर बैगेज और सिक्योरिटी कांउटरों पर घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिसकी शिकायत कई दफा फोटो और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर की गई है, जिसके बाद अब उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए 4 प्वाइंट एक्शन प्लान तैयार किया है।
दरअसल, ट्विटर पर कई यात्रियों और फेमस हस्तियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के जरिए अपनी यात्रा के बुरे अनुभव को शेयर किया है। इतना ही नहीं टी3 के फोटो और वीडियो उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अब मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें और वेटिंग पीरियड की वजह से बढ़ने वाली भीड़भाड़ से निपटने के लिए एक एक्शन प्लान लागू किया जा रहा है। ऐसे में क्या है सरकार की कार्ययोजना जानिए...
बता दें कि IGIA देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी है, जिसके तीन टर्मिनल हैं - T1, T2 और T3। सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और साथ ही कुछ घरेलू सेवाएं T3 से संचालित होती हैं। औसतन लगभग 1.90 लाख यात्रियों और प्रतिदिन लगभग 1,200 उड़ानों को संभालता है। ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की ओर से चार सूत्री कार्य योजना तैयार की गई है।
1. पीक आवर्स में भीड़ कम: बताया जा रहा है कि पीक ऑवर डिपार्चर की संख्या को घटाकर 14 कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर पीक आवर्स के दौरान संचालित उड़ानों की संख्या को कम करने के लिए घरेलू एयरलाइंस के साथ भी चर्चा चल रही है, खासतौर पर टी3 पर। अधिकारियों के अनुसार, पीक आवर में प्रस्थान की संख्या को धीरे-धीरे घटाकर 14 करने का प्रयास किया जा रहा है।
2. एक्स-रे मशों की बढ़ेगी संख्या: एक और सुझाव के तहत एक्स-रे स्क्रीनिंग सिस्टम को वर्तमान में 14 से बढ़ाकर 16 करने का प्लान किया जा रहा है। एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मांग से निपटने के लिए हितधारकों - CISF और इमिग्रेशन - के साथ लगातार काम कर रहा है, जिसमें अतिरिक्त सिस्टम और मैनपावर की तैनाती शामिल है।
3. रिजर्व लाउंज को कंट्रोल करेंगे: पीक ऑवर्स सुबह 5 बजे से 9 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होता है। ऐसे में अन्य उपायों के अलावा अधिकारियों ने कहा कि रिजर्व लाउंज को कम किया जाएगा। गेट 1ए पर दो एंट्री प्वाइंट और टी3 पर गेट 8बी को यात्रियों के यूज के लिए बदला जाएगा।
4. ट्रैफिक मार्शल: पिछले दो दिनों में डीआईएएल ने वाहनों की भीड़भाड़ से बचने के लिए टी3 के डिपार्चर एरिया में अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल लगाने जैसे कई कदम उठाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications