नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने माना फ्लाइट में बढ़ी हिंसक घटनाएं, जानें 2022 में कितने यात्रियों पर हुई कार्रवाई
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सदन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में माना है कि फ्लाइट में पिछले दिनों हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं, जानें 2022 में कितने यात्रियों पर हुई कार्रवाई

पिछले कुछ दिनों में डोमेस्टिक और इंटननेशनल फ्लाइट सुर्खियों में रहीं। इसकी वजह फ्लाइट के अंदर यात्रियों का गलत व्यवहार था।। वहीं शुक्रवार को नागरिक उड्यन मंत्रालय संसद में एक प्रश्न का सवाल देते हुए खुलासा किया है कि वर्ष 2022 में 63 पेसेंजर्स को नो फ्लाइट लिस्ट में डाल गयाफ
पिछले साल 63 यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया
नागरिक उड्यन मंत्रालय से ये सवाल सदन में पेसेन्जर विमानों में बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर सवला पूछा गया था। जिसका लिखित जवाब सदन में नागरिक उड्यन राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने दी। राज्यमंत्री वी के सिंह ने बताया कि पिछले साल 63 यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया। देश में उड़ानों में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि और मर्यादा के उल्लंघन के कारणों के बारे में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में ये खुलासा किया।
जानें यात्रियों पर क्या लगे आरोप
नागरिक उड्यन मंत्रालय ने अपने इस जवाब में कहा Civil Aviation Requirements (CAR) धारा के अनुसार गठित एयरलाइन की आंतरिक समिति द्वारा अनुशंसित अवधि के लिए वर्ष 2022 के दौरान कुल 63 यात्रियों को" नो फ्लाई लिस्ट "पर रखा गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर अलग-अलग यात्रियों को अलग-अलग समय अवधि के लिए हवाई सेवाओं के लिए प्रतिबंधित किया गया। 3- हवाई परिवहन, श्रृंखला एम, और भाग VI का शीर्षक "अनियंत्रित / विघटनकारी यात्रियों को संभालना" है। मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा, "नो फ्लाई लिस्ट" में रखे गए अधिकांश यात्री मास्क नहीं पहनने या क्रू मेंबर्स के सदस्यों के निर्देशों का पालन नहीं करने से संबंधित उल्लंघन के लिए थे।
जानिए फ्लाइट में हुई हिंसक घटनाएं
याद रहे फ्लाइट में हिंसक घटनाओं का खुलासा तब लाइम लाइट में आया जब एक पेसेंजर ने नशे की हालत में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। ये 2022 दिसंबर का मामला था जिसका खुलासा 2023 में तब हुआ जब महिला ने शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट भी किया था। वहीं गोवा में एक विदेशी नागरिक द्वारा महिला क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया था, इसके अलावा दिल्ली में एक पेसेंजर क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार किया था। वहीं एक यात्री ने यात्रा के दौरान फ्लाइट के वॉशरूम में सिगरेट पी थी।












Click it and Unblock the Notifications