उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 100-दिवसीय योजना का ऐलान- देश के चार एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत
नई दिल्ली, 9 सितंबर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि केंद्र सरकार देश में चार एयरपोर्ट में निवेश कर रही है। जिसससे इन चार नए हवाईअड्डों की सूरत बदल जाएगी। जिसमें से दो उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं एक उत्तराखंड और एक त्रिपुरा में है। इनके लिए करोड़ का निवेश किया जा रहा है। सिंधिया ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 100-दिवसीय योजना की घोषणा की है। जिसमें इस क्षेत्र के विकास के लिए कई उपाय किए गए हैं।
Recommended Video

सिंधिया ने बताया है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय 100 दिन की योजना के आधार पर काम कर रहा है ताकि पारदर्शी तरीके से हितधारकों के प्रति ज्यादा जवाबदेही तय हो। इस 100-दिवसीय लक्ष्य के तहत मंत्रालय के तीन मुख्य आधार हैं- बुनियादी ढांचा, नीति लक्ष्य और सुधारों के लिए पहल। योजना 16 क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इनमें से 8 नीति से और 4 सुधारों से संबंधित हैं। इस योजना के तहत 30 अगस्त से काम शुरू हो गया है और ये 30 नवंबर तक चलेगी।
सिंधिंया ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्टर में सुधार के लिए में हम चार नए हवाईअड्डों की आधारशिला रखने जा रहे हैं। पहला हवाईअड्डा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 255 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इस हवाईअड्डे पर बोइंग विमान भी उतर सकेगा। दूसरा, उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट में 457 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। यहां एक नया टर्मिनल भवन बनेगा। इसके बाद टर्मिनल भवन वर्तमान में 250 यात्रियों के मुकाबले 1800 यात्रियों को संभाल सकेगा।
त्रिपुरा में अगरतला एयरपोर्ट में 490 करोड़ का निवेश होगा। इसमें प्रति घंटे 500 यात्री आते जाते हैं। इस निवेश के बाद यह क्षमता बढ़कर 1200 यात्री प्रति घंटे हो जाएगी। चौथा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर का होगा, इस एयरपोर्ट के लिए कुल 30,000 करोड़ का प्रोजेक्ट रहेगा।
सिंधिया ने आगे बताया कि उड़ान योजना के तहत अगले 100 दिन में 5 नए हवाईअड्डों का लक्ष्य है। गुजरात, झारखंड में देवघर, महाराष्ट्र में गोंदिया और सिंधुदुर्ग और उत्तर प्रदेश में कुशीनगर। हिमाचल प्रदेश में चार और उत्तराखंड में दो नए हेलीपैड बनाए जाएंगे। उड़ान योजना में अगले 100 दिन में हम 50 नए रूट की शुरुआत करने जा रहे हैं, इसमें से 30 नए रूट की शुरुआत हम अक्टूबर में होगी।
आयशा से तलाक होते ही शिखर धवन का वीडियो वायरल, कहा था- शादी तुड़वाओगे क्या?












Click it and Unblock the Notifications