आयशा से तलाक होते ही शिखर धवन का वीडियो वायरल, कपिल शर्मा से कहा था- मेरी शादी तुड़वाओगे क्या?

शिखर धवन ने जब कपिल शर्मा के शो में कहा था- मेरी शादी तुड़वानी है?

मुंबई, 8 सितंबर: भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। आयशा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर धवन से अलग होने की जानकारी दी है। जिसके बाद ये दोनों लगातार ट्विटर और फेसबुक में ट्रेंड में हैं। इस बीच शिखर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा शो में शिखर धवन पत्नी आयशा को लेकर बात कर रहे हैं।

शिखर ने कपिल शर्मा से कहा था- मेरी शादी तुड़वाओगे क्या

शिखर ने कपिल शर्मा से कहा था- मेरी शादी तुड़वाओगे क्या

क्रिकेटर शिखर धवन 2014 में टीवी पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पहुंचे थे। शो में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में शिखर से पूछा था कि आप किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे। इस शिखर ने जवाब देते हुए हाथ जोड़कर कहा था- आपको मेरी शादी तुड़वानी है क्या। इस कपिल कहते हैं कि बंदा जितना मर्जी बड़ा सेलिब्रिटी हो, बीवी के आगे उसकी नहीं चली। इस पर शिखर ने कहा था, मेरी पत्नी आयेशा ही मेरी फेवरेट एक्ट्रेस है और मैं उसी के साथ डेट पर जाना चाहूंगा। ये वीडियो अब सोशलम मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आयशा ने इंस्टा पर बताई तलाक की बात

आयशा ने इंस्टा पर बताई तलाक की बात

आयशा मुखर्जी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मैं समझती थी कि तलाक एक गंदा शब्द है, जब तक कि मैं 2 बार तलाकशुदा नहीं हो गई। मजेदार है कि कैसे शब्दों के इतने शक्तिशाली अर्थ और जुड़ाव हो सकते हैं। मैं जब पहली बार तलाक से गुजरी तो बहुत डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैंने सभी को नीचा दिखाया है और मैं बहुत स्वार्थी हूं। मैं अपने माता-पिता को और अपने बच्चों को निराश कर रही हूं। यहां तक ​​कि कुछ हद तक मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान को निराश कर रही हूं।

Recommended Video

    Shikhar Dhawan to Mohammad Azharuddin, 5 Indian cricketers who got divorced | वनइंडिया हिंदी
     'मुझे इससे दूसरी बार गुजरना होगा'

    'मुझे इससे दूसरी बार गुजरना होगा'

    आयशा ने आगे लिखा, अब कल्पना कीजिए, मुझे इससे (तलाक) दूसरी बार गुजरना होगा। यह डरावना है। एक बार पहले ही तलाकशुदा होने के कारण, ऐसा महसूस हुआ कि दूसरी बार के दौर में मेरे पास और अधिक दांव पर था। मेरे पास साबित करने के लिए और भी बहुत कुछ था। इसलिए, जब मेरी दूसरी शादी टूट गई तो यह वाकई डरावना था। शिखर धवन की ओर से इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    2012 में हुई थी दोनों की शादी

    2012 में हुई थी दोनों की शादी

    शिखर धवन और आयशा ने साल 2012 में शादी की थी। शिखर धवन और आयशा का बेटा जोरावर है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था। आयशा की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से हुई थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+