Citizenship Amendment Bill: जावेद अख्तर समेत 720 नामचीन हस्तियों ने CAB को बताया संविधान विरोधी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होने वाला है, बिल के विरोध में देश के कई हिस्सों खासकर के पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली से असम तक इस पर बवाल मचा है, आज कांग्रेस ने इस बिल के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है तो वहीं पूर्वोत्तर में बिल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया है तो वहीं इस बीच 720 नामचीन हस्तियों ने भी बिल के विरोध में खुली चिट्ठी लिखी है।

Recommended Video

    Citizenship Bill के विरोध में देश की 727 हस्तियों ने लिखा open letter | वनइंडिया हिंदी
    जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह जैसी 720 नामचीन हस्तियों ने CAB का विरोध किया

    जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह जैसी 720 नामचीन हस्तियों ने CAB का विरोध किया

    इन नामचीन हस्तियों में मशहूर लेखक-गीतकार और शायर जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, एडमिरल रामदास समेत 727 लोगों के नाम भी शामिल हैं, इन सभी लोगों ने सरकार से नागरिकता संशोधन बिल वापस लेने की मांग की है, इन्होंने सरकार को एक पत्र लिखा है, जिसमें ये बिल भारत की समावेशी और समग्र दृष्टि की धज्जियां उड़ा रहा है, ये भारत के संविधान के खिलाफ है, यह भारत के लोकतंत्र को मौलिक रूप से नुकसान पहुंचाएगा इसलिए इसे वापस लिया जाए।

     बिल के विरोध में खुला पत्र

    बिल के विरोध में खुला पत्र

    मालूम हो कि इस पत्र पर लेखक जावेद अख्तर, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और एडमिरल रामदास के अलावा इतिहासकार रोमिला थापर, अभिनेत्री नंदिता दास, अपर्णा सेन, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, तीस्ता सीतलवाड, अरुणा राय और दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एपी शाह, देश के पहले सीआईसी वजाहत हबीबुल्ला आदि लोग शामिल हैं।

    बिल पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होगी

    बिल पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होगी

    आपको बता दें कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास कराने के बाद आज सरकार राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश करने वाली है, बिल पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होगी, बहस के लिए 6 घंटे का वक्त तय किया गया है।


    मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौती

    आज राज्यसभा में इस बिल को पास कराना मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। हालांकि इस बिल को पास कराने में पार्टी को खास दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसे पास कराने के लिए पार्टी को 120 सांसदों का समर्थन चाहिए, जबकि एनडीए के पास तकरीबन 115 का आंकड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+