CAB: बिल के खिलाफ प्रदर्शन तेज, आज शाम अमित शाह से मिलेंगे मेघायल के सीएम संगमा
पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध को लेक
नई दिल्ली। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक के पास होने के बाद जहां बीजेपी खेमे में खुशी है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने भी इस विधेयक को संविधान विरोधी बताया है तो इस बिल के खिलाफ इंडियन मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है, गौरतलब है कि राज्यसभा में बुधवार को ये बिल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया था। बिल के पक्ष में 117 और विपक्ष में 92 वोट पड़े। शिवसेना ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, वोटिंग से पहले शिवसेना सांसद वाक आउट कर गए। अब इस बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, उनकी मंजूरी के बाद ये कानून की शक्ल से लेगा।
Recommended Video
Rajya Sabha में आज Modi Government की अग्नि परीक्षा, CAB पास करा पाएंगे Amit Shah ? | वनइंडिया हिंदी

LIVE Feed READ MORE












Click it and Unblock the Notifications