नागरिकता बिल पर बोले संजय सिंह- ये भगत सिंह, अंबेडकर के भारत पर हमला

नागरिकता बिल भगत सिंह, अंबेडकर के भारत पर हमला: संजय सिंह- ये

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल 2019 का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ये भगत सिंह और डॉ अंबेडकर के सपनों के भारत के अनुरूप नहीं है। राज्‍यसभा में चर्चा के दौरान आम एमपी संजय सिंह ने कहा, मैं इस बिल का विरोध करता हूं क्‍योंकि यह डॉ भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान और उसकी प्रस्‍तावना के खिलाफ है। यह बिल महात्‍मा गांधी और भगत सिंह के सपनों के भारत के खिलाफ है।

Recommended Video

    Citizenship bill पर Rajya Sabha में Sanjay Singh ने कही ये बात |वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Singh on Citizenship Bill, Citizenship Amendment Bill, rajya sabha, Citizenship Amendment Bill 2019, Sanjay Singh, AAP, नागरिकता संशोधन बिल, संजय सिंह

    बिल पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा, ये सरकार भावनाओं के आधार पर काम करती है, जमीन पर कुछ नहीं। अगर बीते साढ़े पांच सालों में साढ़े पांच घुसपैठियों को भी भगाया गया हो तो वो नाम बता दें। संजय सिंह ने सदन में सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बयान दिया कि एनआरसी से बांग्लादेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने ढाका में कहा कि एनआरसी हमारा आंतरिक मामला है। आप करना क्या चाहते हैं? कुछ बता सकते हैं कि आपका मकसद क्या है?

    संजय सिंह ने कहा, सरकार का कहना है कि हमें बांग्लादेश और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की चिंता है। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि गुजरात में रहने वाले पूर्वांचल, बिहार के हिंदुओं पर हमले हुए, उनको पीटा गया और उन्हें भगाया गया तो आपको फिक्र नहीं हुआ। पीएम ने एक शब्द इस पर नहीं बोला।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा से पास हो चुका है। बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है। इस पर बहस हो रही है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को इस बिल में नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस बिल में इन तीनों देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।

    नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के कई हिस्सों, खासतौर से पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। वहीं विपक्षी दल और कई संगठन भी इसका विरोधकर रहे हैं। कांग्रेस, वामदलों, टीएमसी, द्रमुक, राजद, सपा, बसपा ने बिल का विरोध किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+