एएसआई अजीत सिंह ने केरल विमान हादसे को अपनी आखों से देखा, बताया कैसा था वो खौफनाक मंजर
कोझीकोड। केरल के कोझीकोड में शुक्रवार को करीपुर हवाईअड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अब तक दो पायलट समेत करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है। ये विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया और फिर खाई में गिर गया। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दुबई से आ रहे इस विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 190 लोग सवार थे, जिसमें 10 बच्चे और चालक दल के सदस्य शामिल थे। इस खतरनाक हादसे को अपनी आंखों से देखने वाले एएसआई अजीत सिंह ने बताया है कि वो कैसा मंजर था।
Recommended Video

फ्लाइट डिस्बैलेंस होकर नीचे गिरी
समाचार एजेंसी एएनआई ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के एएसआई अजीत सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। अजीत सिंह ने इस हादसे को देखा है और पूरी घटना कैसे हुई इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि कैसे एयर इंडिया का विमान नीचे की ओर गिरा था। किसी काम से इमरजेंसी गेट पर पहुंचने के बाद अजीत सिंह ने जो देखा उसके बारे में बताता हुए बोले, 'मैं 7.30 बजे तीसरे राउंड के लिए निकला और मैं इमरजेंसी फायर गेट पर पहुंचा, वहां एएसआई मंगल सिंह ड्यूटी पर थे। मैं उनसे बात करने लगा, मैंने देखा कि ऊपर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट डिस्बैलेंस होकर नीचे पैरामीटर रोड की तरफ गिर रही है।'

मलबे के नीचे दब गए थे यात्री
अजीत सिंह ने आगे बताया, 'तभी मैंने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी, तब तक वो नीचे गिर चुकी थी। बाद में सभी रेस्क्यू के लिए आ गए। गेट नंबर 8 को तुरंत खोला गया, फिर 25-30 वॉलंटीयर अंदर आए, एक जेसीबी अंदर आई, वो मलबे को निकाल रही थी, जिसमें यात्री नीचे दबे हुए थे, उनको निकाला जा रहा था, हम फिर अंदर गए, सीआईएसएफ वाले अंदर से यात्रियों को बचा रहे थे। उन्हें बाहर निकाल रहे थे, फिर गेट नंबर आठ से एंबुलेंस आईं, उसमें बचाए गए यात्रियों को डाला जा रहा था।' अजीत सिंह ने बताया कि विमान के गिरने के बाद किस तरह से यात्रियों को बचाया गया है।

दो हिस्सों में बंट गया विमान
आपको बता दें इस हादसे में विमान दो टुकड़ों में बंट गया था। हादसा बेहद भयानक था लेकिन लोग इस बात का शुक्र कर रहे हैं कि इसमें आग नहीं लगी। दुर्भाग्य से हादसे में फ्लाइट के कैप्टन दीपक वसंत साठे और को-पायलट अखिलेश कुमार दोनों की ही मृत्यु हो गई है। हादसे को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोझीकोड में हुए हवाई हादसे से बहुत पीड़ित और व्यथित हूं। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB-1344, बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। फ्लाइट 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई।

मुआवजे की घोषणा की गई
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि वह हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवार के साथ शोक संवेदना प्रकट करते हैं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोट वालों को 50,000 रुपये का भुगतान करेंगे। केरल विमान हादसे में घायल 149 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती गया है, घायलों में 22 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है, जबकि 22 यात्री अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
केरल विमान हादसे से जुड़े लोगों पर मंडराया कोरोना का खतरा, मृत यात्री निकला पॉजिटिव
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications