अमेरिका को 1971 में लगा था कि इंदिरा गांधी पीओके पर कब्जे का आदेश दे देंगी: सीआईए

सीआईए के दस्तावेजों से पता चला है कि अमेरिका को 1971 में ऐसा लगा था कि इंदिरा गांधी सेना को पीओके पर कब्जा करने का आदेश दे सकती हैं।

नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की तरफ से कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि अमेरिका को 1971 में ऐसा लगा था कि इंदिरा गांधी सेना को पीओके पर कब्जा करने का आदेश भी दे सकती हैं। अमेरिका को यह भी लगा था कि तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पीओके पर कब्जा करने के लिए पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला करने का भी आदेश दे सकती हैं। आपको बता दें कि 1971 में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से को उससे अलग करके बांग्लादेश का निर्माण करने में भारत की अहम भूमिका थी।

अमेरिका को 1971 में लगा था कि इंदिरा गांधी पीओके पर कब्जे का आदेश दे देंगी: सीआईए
ये भी पढ़ें- टीचर ने ट्रंप की तस्वीर पर किया वॉटर गन से हमला, चली गई नौकरी

सीआईए की रिपोर्ट्स और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर वाशिंगटन में हुई उच्च स्तरीय बैठकों से यह साफ था कि भारत की तरफ से पश्चिमी पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को बर्बाद करने की स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका रणनीति तैयार करने में लगा हुआ था। भारत की तरफ से पूर्वी पाकिस्तान में की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान से रिश्ते बिगड़ने के कारण उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी ए. किसिंजर ने उनसे कई संभावनाओं पर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+