दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन राज्यों में शीतलहर का Alert,चूरू में सर्दी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत कड़कड़ाती ठंड में ठिठुर रहा है। देश के दिल यानी दिल्ली को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। कोहरे के कारण दिल्ली में आज विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे आने -जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है थो वहीं पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब और हरियाणा में 2-6 जनवरी तक हल्की बारिश की उम्मीद है। 7 जनवरी से उत्तर भारत में तीव्र शीतलहर चलने का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: North India में सर्दी का सितम जारी, Delhi में 3 डिग्री पहुंचा पारा | वनइंडिया हिंदी
    चूरू में सर्दी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड

    चूरू में सर्दी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड

    तो वहीं आज पंजाब के अमृतसर में घना कोहरा छाया हुआ है, मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तो वहीं राजस्थान के चूरू में हाड़ कंपाने वाली सर्द पड़ रही है। चूरू में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है । साल 1973 के बाद से यहां अब इतनी ठंड पड़ रही है, यहां 46 साल का रिकार्ड टूट गया है। राजस्‍थान के चुरू में-1.5 डिग्री तापमान के साथ सुबह हुई है, मौसम का यही हाल अगले तीन-चार दिनों तक रहने वाला है और इसी वजह से आईएमडी ने देश के कई राज्यों में Orange Alert जारी किया गया है।

    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है

    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है

    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है और इसी कारण दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। आईएमडी ने कहा कि हालांकि नए साल की शुरुआत में तापमान में इजाफा होगा लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अगले चार दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बहुत संभावित है लेकिन नए साल के आगाज के बाद मौसम में फिर से परिवर्तन होगा इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

     3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है

    3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है

    1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की आशंका है और इस वजह से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लुधियाना में घना कोहरा खराब दृश्यता की ओर ले जाता है। आईएमडी के अनुसार, शहर में आज न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

     तमिलनाडु-कर्नाटक में होगी बारिश

    तमिलनाडु-कर्नाटक में होगी बारिश

    कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर अगले हफ्ते भी जारी रहने वाला है। जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तमिलनाडु-कर्नाटक में न्यूईयर की बारिश से शुरुआत हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+