Christmas celebration: कोरोना गाइडलाइन के साथ दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस

Christmas celebration: कोरोना गाइडलाइन के साथ दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस

Merry Christmas 2020/ Christmas celebration : दुनियाभर में आज कोरोना गाइडलाइंस के साथ क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भारत सहित विश्व के बाकी देश भी क्रिसमस की धूम है। ज्यादातर लोग क्रिसमस का पर्व घर में रहकर मना रहे हैं। महामारी और कोरोना के नए स्ट्रेन के खौफ में हर साल की तरह क्रिसमस की रौनक बाजारों में देखने को नहीं मिली लेकिन कोरोना काल में भी क्रिसमस को लेकर लोगों का उत्साह बना हुआ है। देश-विदेश के कई चर्चओं को क्रिसमस के मौके पर बंद रखा गया है। लेकिन लोग चर्च के बाहर बड़ी संख्या में आकर क्रिसमस का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं।

Recommended Video

    Christmas 2020: देशभर में आज क्रिसमस की धूम, बड़ी संख्या में चर्च पहुंच रहे लोग | वनइंडिया हिंदी
    Christmas celebration

    भारत की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गोवा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस मनाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने क्रिसमस पर गोवा की राजधानी पणजी में आवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट चर्च की मिडनाइट मास के आयोजन की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    वहीं कोलकाता के फेमस चर्च सेंट पॉल कैथेड्रल को आधी रात के बाद आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। यहां पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग भारी मात्रा में आते हैं। कोरोना की वजह लगे प्रतिबंधों और चर्च के बंद होने की वजह यहां पोस्टर लगाकर दी गई है। चर्च के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चर्च के बाहर काफी भीड़ है। चर्च को हर साल की तरह इस साल भी सजाया गया है।

    वहीं तमिलनाडु में भी लोग चर्च के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे नजर आए।

    क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से ही पड़ा है। मान्यता है कि सबसे पहले ये क्रिसमस 336 AD में 25 दिसंबर को एक इसाई धर्म के रोमन शासक ने मनाया था। वह वह रोमन साम्राज्य का पहला ईसाई राजा था। जिसके कई सालों बाद पोप जूलियस ने इस बात का ऐलान किया कि 25 दिसंबर को जीसस के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+