सपना चौधरी के बाद अब 'छोटी सपना' का हरियाणा में हल्ला, जानिए कौन हैं ये

सपना चौधरी की इन सुर्खियों के बीच हरियाणा में एक नई डांसर ने तहलका मचाया हुआ है, जिसका नाम है प्रिया। हरियाणा में प्रिया के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि उन्हें 'छोटी सपना' के नाम से पुकारा जाता है।

नई दिल्ली। अपने डांस के जरिए राजस्थान, हरियाणा से लेकर देश की राजधानी दिल्ली और यूपी में धमाल मचाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में ना पहुंचने पर सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपना के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि उनके फैंस शो के लिए महंगे दामों पर टिकट लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। सपना चौधरी की इन सुर्खियों के बीच हरियाणा में एक नई डांसर ने तहलका मचाया हुआ है, जिसका नाम है प्रिया। हरियाणा में प्रिया के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि उन्हें 'छोटी सपना' के नाम से पुकारा जाता है।

किसी मामले में सपना से कम नहीं 'छोटी सपना'

किसी मामले में सपना से कम नहीं 'छोटी सपना'

'छोटी सपना' के नाम से हरियाणा में मशहूर प्रिया जब स्टेज पर उतरती हैं तो अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लेती हैं। 'छोटी सपना' भी सपना चौधरी की ही तरह स्टेज परफॉर्मर हैं और हरियाणी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में उनके डांस के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। 'छोटी सपना' का अंदाज किसी भी मामले में सपना चौधरी से कम नजर नहीं आता है। उनका हर स्टेप सपना चौधरी को टक्कर देता है।

छोटी सपना की एक झलक को फैंस बेकाबू

छोटी सपना की एक झलक को फैंस बेकाबू

यूट्यूब पर 'छोटी सपना' के कई डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने पूरे हरियाणा में हल्ला मचाया हुआ है। 'छोटी सपना' काफी समय से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन उन्हें उतनी सुर्खियां अभी नहीं मिल पाई हैं। सोशल मीडिया पर भी 'छोटी सपना' कम ही एक्टिव रहती हैं। हालांकि जब सपना डांस करती हैं तो उनकी एक झलक देखने के लिए उनके फैंस बेकाबू हो जाते हैं।

सपना चौधरी पर एफआईआर

सपना चौधरी पर एफआईआर

आपको बता दें कि रविवार को सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल सपना को शनिवार रात लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। बताया जा रहा है कि शो से ठीक पहले किसी बात को लेकर सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सपना ने शो में जाने से मना कर दिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम के टिकट बिक चुके थे और सपना के ना पहुंचने से गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालातों को काबू में किया। पुलिस ने अब कार्यक्रम के आयोजकों और सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+