भारत नहीं आने के लिए मेहुल चोकसी ने बनाया बीमारी का बहाना, कहा- ठीक होने में लगेगा 3 महीने का वक्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सुनवाई के दौरान हीरा व्यापारी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी के वकील ने कहा कि उनका क्लाइंट भारत नहीं आ सकता क्योंकि वह शारीरिक रूप से फिट नहीं है। शनिवार को मुंबई कोर्ट सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि चोकसी शारीरिक रूप से फिट नहीं है और वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा सकते हैं या ईडी चाहे तो एंटीगुआ जाकर उसका बयान लेकर आ सकती है।

भारत नहीं आने के लिए मेहुल चोकसी ने बनाया बीमारी का बहाना

पीएनबी बैंक में करोड़ो रुपये का घोटाला कर देश छोड़कर भागा चोकसी के वकील ने कहा कि उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में अभी तीन महीने का वक्त लग जाएगा, ऐसे में जांच एजेंसी को इंतजार करना होगा। यानि, चोकसी को भारत आने में अभी तीन महीनों का वक्त लग जाएगा।

चोकसी ने 30 अक्टूबर को एक स्पेशल पीएमएलए कोर्ट को बताया था कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति की वजह से उनका भारत आना असंभव है। अपने बयान में चोकसी ने कहा कि उसने न तो सीबीआई या ईडी द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद देश छोड़ा था और न ही उसने वापस आने से इंकार किया था। चोकसी ने कहा कि मेडिकल कंडिशन की वजह से वह भारत आने में असमर्थ है।

चोकसी ने कहा कि उसे डायबिटीज समेत कई बीमारियां होने की वजह से वह 41 घंटों का सफर करने में असमर्थ है। बता दें कि 4 जनवरी को भारत से भागा मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता ले चुका है। वह 7 जुलाई को अमेरिका में था, लेकिन एजेंसियों ने जब उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की तब तक वह कैरेबियाई देश एंटीगुआ भाग चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+