'ये कंगना की सोच है...', किसान बिल को लेकर रनौत के बयान पर मचा हंगामा, अब चिराग पासवान ने भी कही ये बात
Kangana Ranaut Farm Laws Remark: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों किसान को लेकर दिए बयान के बाद सुर्खियों में है। भाजपा ने कंगना रनौत की तीन कृषि कानूनों पर ताजा टिप्पणी से खुद को दूर कर लिया है। तो वहीं उनके दोस्त केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने भी कंगना के बयान पर अब प्रतिक्रिया दी है।
चिराग पासवान ने कहा, ''ये कंगना का पर्सनल स्टेटमेंट (बयान) हो सकता है, ये उनकी सोच हो सकती है। पार्टी का कोई बयान नहीं है ऐसा।'' चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि कंगना रनौत का बयान उनका खुद का है, पार्टी का या एनडीए गठबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- 'ऐसा कभी नहीं होने देंगे', कंगना रनौत के तीनों कृषि कानून वापस लाने की वकालत पर भड़की कांग्रेस
कंगना ने किसान बिल को लेकर क्या कहा था? और अब सफाई में क्या कहा?
विवाद बढ़ने पर कंगना रनौत ने सफाई देते हुए कहा है, "मुझे पता है कि यह विवादास्पद होगा... लेकिन मुझे लगता है कि निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। वे देश के विकास के लिए ताकत के स्तंभ हैं और मैं उनसे अपील करना चाहती हूं - अपने भले के लिए कानूनों को वापस मांगें।"
हालांकि, भाजपा ने कहा कि कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। विवाद बढ़ने के बाद पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह टिप्पणी रनौत का "निजी बयान" है।
भाटिया ने कहा, "कंगना रनौत को भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने का अधिकार नहीं है और यह कृषि विधेयकों पर भाजपा के विचार को नहीं दर्शाता है।"
कंगना रनौत ने भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'' बिल्कुल, कृषि कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और वे उन विधेयकों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।''
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत माफी मांगे,नहीं तो करूंगा मुकदमा, सोनिया गांधी पर टिप्पणी से भड़के विक्रमादित्य सिंह
कंगना रनौत के बयान पर किसने क्या कहा?
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "सोचने का सवाल है कि कंगना रनौत को ऐसी बातें कहने के लिए बढ़ावा कौन दे रहा है? क्यों पार्टी उनको रोक नहीं रही है? इस महिला ने पहले किसानों को आतंकवादी कहा था। ये किसानों के लिए शर्मनाक बयान देती हैं, इसमें भाजपा की मौन सहमति है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, ''कंगना रनौत का बयान किसानों का अपमान करने वाला है। भाजाप को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। ये तो प्रधानमंत्री के फैसले का अपमान है। हम भी इन कृषि कानूनों के खिलाफ थे और हम कंगना रनौत के बयान का विरोध करते हैं।''
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी शो में उड़ा कंगना रनौत का मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications