पाकिस्तानी शो में उड़ा कंगना रनौत का मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने कही ऐसी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कंगना को लेकर काफी विवाद भी सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कंगना की मिमिक्री करती दिख रही है। ये क्लिप एक पाकिस्तानी शो का है।

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री बॉलीवुड स्टार और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत की नकल करती हुई नजर आ रही है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी साख बना चुकी कंगना अकसर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी टीवी शो के मिमिक्री वीडियो ने ऑनलाइन काफी रिएक्शन्स बटोरे हैं।

Kangana Ranaut

वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेत्री उकाशा गुल कंगना के व्यक्तित्व को बखूबी बयां करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कंगना की आवाज को बेहद ही अच्छी तरह से कॉपी किया है। कंगना के सिग्नेचर लुक की तरह साड़ी और घुंघराले बालों में सजी गुल ने एक मजेदार डायलॉग बोला, जिससे पूरा कमरा हंसी से गूंज उठा।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस दुनिया में दो तरह के जेंट्स हैं, एक शादीशुदा जेंट्स और एक डिटर्जेंट। दोनों ही कपड़े बहुत अच्छे से धोते हैं। इस मजाकिया मिमिक्री ने न केवल सेट पर दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी ध्यान आकर्षित किया।

शो में गेस्ट के रूप में शामिल हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने गुल की परफॉर्मेंस का पूरा आनंद लिया। वीडियो पर दर्शकों की ओर से कई तरह के रिएक्शन्स आए हैं, जिसमें गुल की नकल करने की कला की तारीफ से लेकर कंगना की नकल करने पर बहस तक शामिल है। एक यूजर ने कहा कि शानदार नकल, ये प्रतिभाशाली महिला कौन है?

जबकि दूसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वो कंगना से भी ज्यादा कंगना है। हालांकि सभी रिएक्शन्स बिल्कुल पॉजिटिव भी नहीं थे क्योंकि कई लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि महिला को कंगना की फिल्मों में एक्टिंग की भी एक्टिंग करनी चाहिए। लगता है कि पाकिस्तान के टीवी शो को टीआरपी मिलनी बंद हो चुकी है इसलिये वे भारतीय सितारों की मिमिक्री कर पैसे कमाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+